केरलके ‘सिरो मालाबार चर्च’का कांग्रेसको कठोर निर्देश, ‘चर्च’के परामर्शके बिना निर्धारित न करें प्रत्याशी
२४ फरवरी, २०२१
निकट भविष्यमें केरलमें विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं । ऐसेमें कांग्रेसको सिरो मलाबार गिरिजाघरके ‘आर्कबिशप’ मार जोसेफ पेरुमोत्तमने कठोर निर्देश दिए हैं कि उनके परामर्श बिना कोई प्रत्याशी निर्धारित न किया जाए । उन्होंने कहा कि अल्पसङ्ख्यक बहुल क्षेत्रोंमें ‘चर्च’का परामर्श आवश्यक है । यह बात उन्होंने ‘चर्च’के आधिकारिक मुखपत्र ‘दीपिका’के सम्पादकीयमें लिखी है । उन्होंने लिखा है कि जवाहरलाल नेहरूने १९५१ में ‘पीसीसी’ अध्यक्षोंको एक समान निर्देश जारी किया था । उनके अनुसार, प्रत्याशी मात्र वही होने चाहिए, जिनपर अल्पसङ्ख्यकोंको विश्वास हो । वे ईसाई समुदायसे बाहरी न हों ।
उल्लेखनीय है कि केरल विधानसभा क्षेत्रमें ‘सीपीआई'(एम) और कांग्रेसके नेतृत्ववाली ‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’के मध्य सत्ता बारी-बारीसे आई है ।
स्पष्ट है कि जिहादियोंकी भांति ईसाइयोंको भी नियन्त्रित करना ही होगा; क्योंकि आज तो ये केवल केरलमें आदेश दे रहे हैं, और बढेंगे तो कल केन्द्रमें हस्तक्षेप करेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply