केरलके कांग्रेस नेता जार्जपर ‘पॉस्को’में अभियोग प्रविष्ट हुआ युवतीके साथ दुष्कर्मका आरोप !!


जनवरी ३०, २०१९

केरलमें एक कांग्रेस नेताके विरुद्घ नाबालिगसे यौन शोषण करनेके प्रकरणमें ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया गया है । कांग्रेस नेताका नाम ‘ओ एम जॉर्ज’ है । इनपर एक १७ वर्षीय अदिवासी युवतीके साथ यौन शोषण करनेका आरोप है ।

ओ एम जॉर्ज केरलके एक जनपदके जिला कांग्रेस समितिके सदस्य हैं । जानकारीके अनुसार, लडकी और उसका परिवार गत कुछ वर्षोंसे जॉर्जके यहां घरेलू चाकरके रूपमें कार्य कर रहा था । गत सप्ताह युवतीने जब आत्महत्या करनेका प्रयास किया, तब यह प्रकरण उजागर हुआ । इसके पश्चात उसने पूरी आपबीती अपने माता-पिताको बाताई ।

परिवारजनोंके अनुसार, जॉर्ज गत २ वर्षोंसे उनकी लडकीके साथ यह घृणित कृत्य कर रहा था । इस मध्य उसने लडकीको मुंह न खोलनेकी चेतावनी भी दी थी । इस कारण लडकीने इतने दिनोंतक मुंह बंद रखा था । अभी भी लडकी भयभीत हुई है ।

पुलिस अधिकारियोंके अनुसार, “हमें लडकीके भ्रमणभाषसे महत्त्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त हुई हैं । इसकी छानबीन की जा रही है । माता-पिताके वक्तव्य भी प्रविष्ट किए गए हैं ।” पुलिसने आगे बताया कि कांग्रेस नेताके विरुद्घ ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत अभियोग प्रविष्टकर बन्दी बनानेके लिए कार्यवाही की जा रही है । बता दें कि जॉर्जने यह प्रकरण पुलिसके साथ मिलकर दबानेका भी प्रयास किया था ।



“यह प्रथम बार नहीं है, जब कांग्रेस नेताओंने ऐसा कृत्य किया हो । गत दिवसोंमें कांग्रेस छात्र संघके नेताने भी छात्रासे छेडछाड की थी । राहुल गांधी ‘महिला सशक्तिकरण’पर भाषण देकर शासनको कोसते हैं और जब बात अपने नेताओंपर आती है तो मौन धारण कर लेते हैं । इससे ही इन राजनेताओंका द्विपक्षीय व्यवहार सामने आता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : ईपोस्टमोर्टम



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution