विवाह करनेसे तिरस्कृत किए जानेपर विवाहित महिलाने युवकके मुखपर फेंका ‘तेजाब’, युवकके एक नेत्रकी गई ज्योति
२१ नवम्बर, २०२१
केरलके इडुक्कीमें एक विवाहित महिलाका विवाहका प्रस्ताव तिरस्कृत करनेपर महिलाने युवकके ऊपर अम्ल (तेजाब) फेंक दिया है । इस घटनामें युवक गम्भीर रूपसे घायल है, यह घटना १६ नवम्बर २०२१ (मंगलवार) की है । युवककी आयु २८ वर्ष और आरोपित महिला ३५ वर्षीय है । महिलाको बन्दी बना लिया गया है । ‘तेजाब’के कारण युवकके एक नेत्रकी ज्योति चली गई है ।
आरोपित महिलाका नाम शीबा है और युवकसे उसका परिचय ‘फेसबुक’के माध्यमसे हुआ था । कुछ समय पश्चात युवकको ज्ञात हुआ कि शीबा विवाहित है और २ बच्चोंकी मांं है । इसके पश्चात अरुण शीबासे दूरी बनाने लगा । जिसे देखकर शीबा पीडितपर विवाहका दबाव बनाने लगी; किन्तु वह सज्ज (तैयार) नहीं हुआ । इसके पश्चात शीबा अरुणका भयादोहन कर धनकी मांग करने लगी । इसी मध्य धन लेनेके लिए शीबाने अरुणको एक ‘चर्च’में बुलाया था । शीबासे मिलने अरुण अपने मित्रके साथ गया था, जहांं यह प्रकरण घटित हुआ ।
प्रेम-प्रसङ्ग व विवाह जैसे मधुर सम्बन्धोंमें अहंकार, घृणा, हीनता व हिंसा रूपी दानवने व्यापक विकृति ला दी है, त्याग, समर्पण, भाव व स्वतन्त्रता जैसे दिव्य गुण अधिकांश सम्बन्धोंमें न्यून रह गए हैं; अतः प्रत्येक जीवने साधना सहित हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाके लिए पुरुषार्थ करना चाहिए, तभी भविष्यके आध्यात्मिक समाजकी नींव सुदृढ होगी और सर्वत्र माधुर्य व आनन्दका वातावरण होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply