‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बरसीपर स्वर्ण मन्दिरमें खालिस्तानी ध्वज और भिंडरावालेके फलक
०६ जून, २०२१
अमृतसरमें ०६ जूनको ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’की ३७वीं बरसीपर स्वर्ण मन्दिरमें जरनैल भिंडरावालेके फलक और खालिस्तानी ध्वज लेकर खालिस्तानी समर्थकोंद्वारा ‘नारे’ लगाकर ०६ जूनको खालसा दिवस घोषित करनेकी मांग करते हुए स्वर्ण मन्दिरतक मार्च निकाला । इस मध्य गणतन्त्र दिवसपर उपद्रवके मुख्य आरोपियोंमेंसे एक अभिनेता दीप सिद्धूको भी स्वर्णपरिसरके अन्दर देखा गया । यद्यपि, वह अभी प्रतिभूतिपर बाहर है ।
उल्लेखनीय है कि ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ तत्कालीन प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधीके आदेशपर भारतीय सेनाद्वारा ०६ जून, १९८४को खालिस्तानीयोंके विरुद्ध चलाया था; क्योंकि खालिस्तानियोंने स्वर्ण मन्दिर स्थित अकाल तख्त परिसरको अपने नियन्त्रणमें ले लिया था ।
खालसा पन्थकी स्थापना गुरु गोविन्द सिंहजीद्वारा धर्मकी रक्षाके लिए सदैव सज्ज रहने हेतु की थी; परन्तु दीप सिद्धू जैसे स्वार्थीवृतिके लोग अनुचित कृत्य करने हेतु खालसा पन्थके नामको कलंकित कर रहे है । प्रशासनद्वारा इस विषयको संज्ञानमें लेकर उचित कार्यवाही करते हुए अपराधियोंको दण्ड देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply