खालिस्तानी आतंकियोंने मुख्यमन्त्री योगीको तिरंगा ध्वज न फहराने देनेकी दी धमकी


०७ अगस्त, २०२१ 
        उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको खालिस्तानी आतङ्कियोंने धमकी दी है  । खालिस्तानी आतङ्कियोंने दूरभाषद्वारा ‘ऑडियो’के माध्यमसे पुलिसको बताया है कि वे स्वतन्त्रता दिवसपर तिरंगा ध्वज नहीं फहराने देंगे । ‘एसएफजे’  नामक ‘सिख फार जस्टिस’के खालिस्तानी सङ्गठनने गुरपतवंतके नामसे पुलिसको बताया कि उसी दिवस वे ‘थर्मल पावर प्लांट’की विद्युत आपूर्ति’को भी अवरुद्ध करेंगे ओर रामपुर तथा सहारनपुरको भी स्वतन्त्र कराएंगे । इससे पूर्व वे हरियाणा और हिमाचल प्रदेशके मुख्यमन्त्रियोंको भी धमका चुके हैं कि ध्वज नहीं फहराने देंगे । खालिस्तानियोंके अनुसार, हिमाचल प्रदेशके कुछ भाग, पूर्वमें पंजाबके भाग रहे थे ।
     पाकिस्तान अधिकृत पंजाब में, दयनीय दशामें रहनेवाले सिख अपना शीश भी उठाकर नहीं चल सकते, वही हिन्दुस्तानमें अभिव्यक्तिकी स्वतन्त्रताका अनुचित लाभ उठाकर, धमकियां देते हैं । ऐसे आतङ्कियोंपर केन्द्र शासनद्वारा कठोरतम कार्यवाही करना ही देशके हितमें होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution