‘खालिस्तानी’ आतङ्की पन्नूने ‘तालिबान’के आश्रयपर पंजाबको स्वतन्त्र करानेकी दी धमकी
२५ अगस्त, २०२१
‘खालिस्तानी’ आतङ्की सङ्गठन ‘सिख फार जस्टिस’ने एक दृश्यपट (वीडियो) प्रसारितकर धमकी दी है कि उनका सङ्गठन पंजाबको भारतसे मुक्त करवानेके लिए ‘तालिबान’से सहायता मांगेगा । पन्नूने अफगानिस्तानपर ‘तालिबान’के अधिकार बना लेनेको, भारतके लिए एक सन्देश बताया । पन्नूने धमकी देते हुए कहा कि आगामी चुनावोंमें पंजाबमें विधान सभाके चुनावोंमें जनमत सङ्ग्रह कराए जाएंगे और इसे रोकनेके प्रयत्नपर, वे देहलीको मिटा देंगे । इस बार ‘एसएफजे’द्वारा स्वतन्त्रता दिवसपर भी राष्ट्रीय ध्वजको फहरानेसे रोकनेवालोंको धनराशिका पारितोषिक देनेकी घोषणा भी की गई थी; किन्तु वह असफल रही । पन्नूने कहा कि यदि यूरोपीय देश ‘तालिबान’को मान्यता देंगे, तो ‘खालिस्तानी’ सङ्गठन पंजाबमें जनमत सङ्ग्रहके लिए ‘तालिबान’से सम्पर्क करेगा । इसके लिए ‘एसएफजे’ने ‘तालिबान’को वहां अधिकार स्थापित करनेपर बधाई पत्र भी भेजा है, जिसमें उनसे मान्यता प्राप्ति होनेपर सहायताकी मांगके लिए आग्रह किया गया है । ‘एसएफजे’ने एक जालस्थल (वेबसाइट) भी बनाया था, जिसे भारतीय शासनने प्रतिबन्धित कर दिया है ।
‘खालिस्तानी’ आतङ्की सङ्गठन वहांके नागरिकोंको उकसानेका यथाशक्ति प्रयासकर, देशकी अखण्डताको हानि पहुंचानेका कार्य कर रहा है । ऐसे आतङ्की नेताको शीघ-अतिशीघ्र केन्द्र शासनद्वारा दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply