अपहरणकर्ता नरूल अंसारीने बेटीके पितासे मांगे २ लाख, बांग्लादेशमें क्रय करनेकी दी चेतावनी
३१ जुलाई, २०२१
बिहारके बेगूसरायमें दिनेश पण्डितकी १५ वर्षीय अवयस्क बेटीका चार जिहादियोंने ‘पिस्तौल’के बलपर अपहरण किया है । २६ जुलाई, सन्ध्या ५ बजे वो हाटसे जब अपनी बेटीको लेकर घर लौट रहे थे, उसी समय चार जिहादियोंने एक बिना ‘नम्बर’ ‘प्लेट’वाले बोलेरो वाहनसे बहरामपुर पंचायतके मोडपर रोककर उनकी बेटीका ‘पिस्तौल’के बलपर अपहरण कर लिया । बेटीका अपहरण करते हुए मोहम्मद नरूल अंसारीने उनसे कहा कि यदि यह पाकिस्तान होता, तो वह लडकीको घरसे ही अपहरण कर लेता । ये चारों एक ही परिवारके थे । बालिकाके पिताद्वारा नरूलके अतिरिक्त इजमुल खान, आर्यन, मोहम्मद मुनफर अंजुम अंसारी और फरतके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया गया है ।
दिनेश पण्डितने जब इस प्रकरणकी सार्वजनिक चर्चाके स्थानपर, आरोपी नज्मुलके घर उसकी ‘अम्मी’से अपनी बेटीको मांगने गए, तो उसकी ‘अम्मी’ हसीना खातून और वहां उपस्थित अन्य लोगोंने उसके साथ मारपीटकर उनकी पत्नीके आभूषण छीन लिए । हसीना खातूनने उनकी पत्नीसे दुर्व्यवहार करते हुए अपशब्द कहकर उनकी बेटीको हाटमें विक्रयकर वेश्यावृत्तिमें लिप्त करनेकी धमकी दी है ।
दिनेशने बताया कि इससे पूर्व भी नज्मुल और उसकी ‘अम्मी’ इस प्रकारके काण्ड कर चुके हैं । इसके अगले दिवस बृहस्पतिवार, ३० जुलाईको एक व्यक्ति दिनेश पण्डितको अपनी बिना ‘नम्बर प्लेट’की ‘मोटरसाइकिल’पर बिठाकर ले गया और मार्गमें रुककर उनसे कहा कि अगर उन्हें अपनी बेटी चाहिए, तो २ लाख रूपए देने होंगे । उसने कहा कि ये २ लाख रूपए नज्मुलकी अम्मी हसीना खातूनके पास जमा कराने होंगे; अन्यथा उनकी बेटीको बांग्लादेशमें विक्रय कर दिया जाएगा ।
निधर्मी लोकतान्त्रिक व्यवस्थामें जिहादियोंकी दिन-प्रतिदिन आपराधिक प्रकरणोंमें वृद्धि ही होती जा रही है । जिहादियोंकी आपराधिक प्रवृत्तिको हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनासे ही नष्ट किया जा सकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply