कथित किसान आन्दोलनमें सम्मिलित होने आई युवतीके साथ दुष्कर्मके प्रकरणमें ४ किसान नेताओं सहित ६ पर प्राथमिकी प्रविष्ट
१० मई, २०२१
टीकरी सीमापर चल रहे कथित किसान आन्दोलनमें सम्मिलित होने आई पश्चिम बंगालकी २५ वर्षीय युवतीकी ३० अप्रैलको टीकरी सीमाके ही एक निजी चिकित्सालयमें मृत्यु हो गई थी । युवती ‘कोरोना वायरस’से संक्रमित थी । इस प्रकरणमें एक नया तथ्य सामने आया है । समाचार है कि युवतीके साथ बलात्कार सहित अन्य धाराओंमें ६ लोगोंके विरुद्ध अभियोग प्रविष्ट किया गया है । सूत्रोंके अनुसार इन ६ व्यक्तियोंमें २ किसान नेता, २ आम आदमी पार्टीके कार्यकर्ता और किसान आन्दोलनसे सम्बद्ध महिलाएं हैं ।
जिस आन्दोलनमें जिहादी, वामपन्थी, खालिस्तानी एवं देश विरोधियोंका वर्चस्व हो और उनकेद्वारा ही यह संचालित हो रहा है उसका परिणाम हमने देहलीके लालकिलेमें एवं अन्य क्षेत्रोंमें हुई आराजकता व हिंसाको प्रत्यक्ष रूपसे देखा है और अब इस प्रकारके दुष्कर्म व जघन्य अपराधोंका आन्दोलनके स्थानपर होना यह दर्शाता है कि इसमें आपराधिक प्रवृतिके व्यक्ति सम्मिलित हैं; अतः प्रशासनको स्वयंसे संज्ञान लेकर इस आन्दोलनको समाप्त कराना चाहिए एवं अपराधियोंको शीघ्र बन्दी बनाकर उनपर कार्यवाही करनी चाहिए और दोषियोंको मृत्युदण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply