बंगालमें एक निर्माणाधीन भवनमें ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ने हस्तगत किए २२ ‘क्रूड बम’
०४ जनवरी, २०२१
कोलकाताकी ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ (एसटीएफ) व स्थानीय पुलिसकी संयुक्त कार्यवाही स्वरूप एक सूचनापर कार्यवाही करते हुए शनिवार २ जनवरीको एंटली पुलिस थाना क्षेत्रसे अनेक बम प्राप्त किए गए हैं । अब ‘बीडीएस’ व ‘डीडी’के मार्गदर्शन में बमोंको एक सुरक्षित स्थानपर रखा गया है । समाचार ‘एजेंसी’ ‘एएनआई’के अनुसार ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ने कोलकाता पुलिसके साथ मिलकर एक संयुक्त अभियानके अन्तर्गत इस क्षेत्रसे बमोंको प्राप्त किया है । प्रकरणकी जांच अभी चल रही है । यह ‘क्रूड’ प्रकारके बम दो ‘बक्सों’में मिले जो भवनके एक कक्षमें रखे हुए थे । उल्लेखनीय है कि यह भवन पूर्वसे ही गुप्तचर विभागकी दृष्टिपर था । अब संयुक्त कार्यवाही स्वरूप पुलिस प्रकरणकी जांचमें संलग्न है ।
समाचार बंगालकी भूमिपर आनेवाले चुनावोंमें किस प्रकारका उपद्रव मचेगा इसकी पूर्व सूचना दे रहा है । अब केन्द्र शासनको बिना किसी विलम्बके त्वरित विशेष जांच समिति गठितकर उचित कार्यवाही करनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply