जम्मू-कश्मीरके कुलगाममें माता ललिता त्रिपुर सुन्दरी मन्दिरमें आग, कश्मीरी हिन्दुओंने बताया षड्यन्त्र
१८ जनवरी, २०२२
दक्षिण कश्मीरके कुलगामके देवसरमें पौराणिक मन्दिर, ‘माता ललिता त्रिपुर सुन्दरी’में आधी रात्रिके प्रहर अचानक आग लग गई । आग त्वरित बुझा दी गई । पुलिसका मत है कि मन्दिरके आरतीके दीपकके कारण यह आग लगी होगी । जांच जारी है; परन्तु कश्मीरी हिन्दू इसे षड्यन्त्र बता रहे हैं । उनका मत है कि कडाकेकी ठण्डमें जब रात्रिमें कोई मन्दिरमें नहीं जाता, तो आग कैसे लगी ? माताको अर्पित की गई चुनरियां क्षतिग्रस्त नहीं हुई, मात्र वह पवित्र वृक्ष जिसके नीचे माताका आसन है, क्षतिग्रस्त हुआ है ।
भाजपा नेता व पूर्व विधायक सुरेंद्र अम्बरदासने पुलिसकी कार्यवाहीपर प्रश्न किया । विश्व कश्मीरी समाजके संयोजक किरण वातलने उपराज्यपालसे इस घटनाका संज्ञान लेनेकी याचना की है ।
पुलिसने भलेही इसे एक छोटी घटना बताया हो; परन्तु इसमें षड्यन्त्रकी आशंका प्रतीत होती है । वैसे भी कश्मीरमें हिन्दू अल्पसङ्ख्यक होनेसे अनेक बार प्रताडित होते रहे हैं । उपराज्यपालको घटनाकी जांच करवाकर शङ्काका समाधान करवाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply