कुपवाडामें विस्फोटक (बारुद) सुरंगमें विस्फोट, सेनाका एक जवान हुतात्मा !


अगस्त २५, २०१८

जम्मू कश्मीरके कुपवाडामें नियन्त्रण रेखाके (एलओसी) समीप शनिवारको दो स्थानपर विस्फोटक सुरंगमें विस्फोट हुआ, जिनमें सेनाका एक जवान हुतात्मा हो गया । इसमें सेनाका एक जवान चोटिल भी हुआ है । यह विस्फोट तब हुआ, जब जवान गश्त कर रहे थे । दोनों घटनाएं कुपवाडाके केरनमें हुई हैं ।

एक पुलिस अधिकारीने बताया कि गोरांग नामके चोटिल जवानको चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई । प्रथम विस्फोट गोगलदरामें हुआ जबकि दूसरा बलबीर चौकीके निकट हुआ । कुछ दिवस पूर्व भी सीमापर इसी प्रकारका एक विस्फोटक सुंरगमें विस्फोट हुआ था, जिसमें एक जवान हुतात्मा हो गया था ।

१८ अगस्तको ‘५७ राष्ट्रीय राइफल्स’के (आरआर) जवानोंका दल कुपवाडामें सीमापर लासदत और जाटगलीके मध्य गुलाब पोस्टपर अपनी नियमित गश्तीपर था, तभी एक जवानका पांव वहां बिछी सुरंगपर आ गया और इसके पश्चात जो विस्फोट हुआ, उसमें एक जवान हुतात्मा हो गया !

आपको बता दें कि गुरुवार रातको राज्यके बारामूलामें ‘लश्कर-ए-तैयबा’के संदिग्ध आतंकियोंने एक वन विभागके अधिकारीकी गोली मारकर हत्या कर दी थी । इसके पश्चात शुक्रवारको ही जम्मू-कश्मीरके अनन्तनाग स्थित कोकरनागमें सुरक्षाबलोंने एक आतंकीको ढेर कर दिया था ।

स्रोत : टाइम्स नाउ



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution