क्या मैं वाहन चलाते समय 'श्रीगुरु देव दत्त'का जप कर सकता हूं ? - तेजस प्रजापति, वडोदरा, गुजरात
आप निश्चित ही ‘श्रीगुरुदेव दत्त’का जप वाहन चलाते समय कर सकते हैं । वाहन चलाते समय ही क्यों ?, आप कभी भी यह नामजप कर सकते हैं, जैसे दन्तधावन या भ्रमण करते समय, भोजन बनाते या खाते समय, स्नान करते समय या अन्य कोई भी शारीरिक श्रमवाले कार्य करते समय आप यह नामजप कर सकते हैं । मात्र यह ध्यान रखें कि यदि आप पितृदोष निवारण हेतु यह कर रहे हैं तो आपके कष्टकी तीव्रता अनुसार यह दो से छह घण्टेतक ही होना चाहिए, शेष समय आप अपने इष्ट देवता या गुरुमन्त्रका जप कर सकते हैं । और यदि आपके गुरुने इस मन्त्रको जपने हेतु कहा हो तो आप इसे अखण्ड करनेका प्रयास कर सकते हैं ।
यदि आप पितृदोष निवारण हेतु कर रहे हैं और आपके घरमें तीव्र पितृदोषके लक्षण हों तो यह जप आपको न्यूनतम दो घण्टे, बैठकर अवश्य ही करना चाहिए; क्योंकि बैठकर जप करनेसे मन एकाग्र होता है एवं जपका फल अधिक मिलता है जिससे कष्ट शीघ्र घटते हैं; किन्तु यदि यह बैठकर नहीं कर पाते हों आप शारीरिक कार्य करते हुए करें एवं १५ मिनिट बैठकर करनेका प्रयास करें एवं धीरे-धीरे इसकी अवधि बढाते जाएं !
Leave a Reply