वामपन्थी सङ्गठनोंने विरोध प्रदर्शनमें भाग लेनेके लिए  किसानोंको सिख धर्म और गुरु गोविन्द सिंहके नामपर भडकाया


३१ दिसम्बर, २०२०
      समाचार ‘चैनल’ ‘इण्डिया टीवी’पर प्रसारित एक ब्यौरेमें कहा गया है कि देहलीकी सीमापर चल रहे किसानोंका विरोध एक स्वत: आन्दोलन नहीं, वरन केन्द्र शासनके विरुद्ध वामपन्थी सङ्गठनों द्वारा सावधानीपूर्वक रचा गया षड्यन्त्र है ।
     अपने ‘प्राइम टाइम शो’ ‘आजकी बात’में वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्माने वामपन्थी झुकाववाले सङ्गठनोंद्वारा किए गए उन अपराधी मानसिकताओं और विस्तृत योजनाओंसे अवगत कराया, जिसमें उन्होंने किसानोंको मोदी शासनके विरुद्ध विरोध प्रदर्शन आरम्भ करनेके लिए भडकाया था ।
      संगरूरके एक किसान विजेन्द्र सिंहने बताया कि किस प्रकारसे वामपन्थी सङ्गठन विरोध प्रदर्शनोंमें सम्मिलित होनेके लिए अपने गांवोंमें किसानोंको मूर्ख बनाया । उन्होंने कहा कि जब लोगोंने नूतन कृषि विधेयकोंके विषयमें फैलाए गए असत्यको नहीं स्वीकारा, तो वामपन्थियोंने सिख धर्म और गुरु गोविन्द सिंहका बोलकर उन्हें विरोध प्रदर्शनमें सम्मिलित करनेका प्रयास किया ।
         यदि कोई राष्ट्रद्रोही आन्दोलनमें भाग लेनेके लिए गुरुओं व धर्मका आश्रय लेता है और सामनेवाले भी भडक जाते हैं, तो समझना चाहिए कि कहीं न कहीं हम धर्मगुरु भी उनकी कुटिल चाल समझ नहीं रहे हैं और साथ ही यह समझना चाहिए कि देशद्रोही जानते हैं कि धर्मगुरुका समर्थन मिलनेपर उनके अनुयायीका स्वतः ही समर्थन प्राप्त होगा । किन्तु सिख बन्धु भी ऐसे षड्यन्त्रोंमें फंसते रहेंगे तो उपद्रवी जिहादियों और हममें भेद ही क्या रह जाएगा ? विचार करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution