वामपन्थियोंने किया नीरज चोपडाका उपहास


०९ अगस्त,२०२१
      भाला फेंक स्पर्धामें नीरज चोपडाने ‘टोक्यो ओलम्पिक’में देशको प्रथम स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया है । इस पदकका विशेष महत्त्व है; क्योंकि नीरजने १०० से अधिक वर्षोंमें पहली बार ‘ट्रैक एंड फील्ड’में भारतको स्वर्ण पदक दिलाया है । किसी भारतीयने ‘एथलेटिक्स’में अन्तिम पदक १९२० में जीता था । टोक्यो ओलम्पिकमें चोपडाके भव्य प्रदर्शन और स्वर्ण पदक जीतनेका उत्सव पूरा देश मना रहा है । देशके विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर स्वर्ण पदक विजेताके गृह राज्य हरियाणामें उत्सवका वातावरण है । लोग उत्सवमें डूबे हुए हैं । ‘सोशल मीडिया’पर लोगोंने नीरज चोपडाको जीतकी बधाई दी और देशके लिए स्वर्ण पदक लानेके लिए आभार व्यक्त किया है ।
     इसी मध्य स्वयंको वामपन्थी बतानेवाले बहुतसे लोग चोपडाको बधाई देने और उनकी जीतका उत्सव मनानेसे दूर भाग रहे हैं । इसका कारण चोपडाके पुराने ‘ट्वीट्स’ हैं, जिनमें प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीके कट्टर विरोधियोंने उन्हें प्रधानमन्त्री मोदीका समर्थन करते हुए देखा था । वे ‘ट्वीट्स वायरल’ हो गए हैं । पत्रकार रोहिणी सिंहको यह बुरा लगा कि नीरज चोपडा मोदीके समर्थक हैं । एक अन्य ‘ट्विटर यूजर’ने कहा कि भारतीय पुरुषों, विशेष रूपसे नीरज चोपडा जैसे संघी पुरुषोंका उत्सव मनाना लज्जाजनक है ।
         इस प्रकारके वक्तव्य वामपन्थियोंके मानसिक विक्षिप्तताको दर्शाते हैं । पिछले दशकसे चुनावी राजनीति एवं बौद्धिक स्तर तिरस्कृत वामपन्थियोंका यह कुत्सित पक्ष है । यह एक खिलाडीका यह घोर अपमान है, जिसकी प्रत्येक भारतीयको निन्दा करनी चाहिए और इन वामपन्थियोंका सामाजिक बहिष्कार भी करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution