‘निकाह हलाला’ विषयपर सीधे प्रसारणके मध्य मौलवीने महिलाको पीटा !


जुलाई १८, २०१८

समाचार वाहनियोंमें राजनीतिक और समाजिक विषयोंपर वार्ता होती रहती हैं । इनके लिए समाचार माध्यम उन्हें प्रसार-भवनमें अतिथिको बुलाकर वार्तामें हंगामा होते कई बार देखा गया है । कभी उद्घोषक (एंकर) वहां बैठे दलके सदस्योंपर चिल्लाते दिखेंगे तो कभी प्रवक्ता उद्घघोषकपर; लेकिन इन सबको पीछे छोड मंगलवारकी शाम एक निजी समाचार माध्यमके कार्यक्रममें समस्त सीमाएं पार हो गई ! यहां सीधे प्रसारणके कार्यक्रममें ‘तीन तलाक’पर वार्ता चल रही थी। इस मध्य एक मौलानाने सीधे प्रसारणके समय एक महिलाको पीट दिया ! बीच-बचावके पश्चात वातावरण शान्त हुआ । उधर इसके मध्य मारपीटका समाचार मिलते ही पुलिस भी कार्यालय पहुंची और मौलानाको बन्दी बना लिया !

वार्ताका विषय ‘निकाह हलाला’के विरुद्ध आवाज उठाने वाली महिला निदा खानके विरुद्ध ‘फतवा’ जारी करना था । प्रश्न पूछा जा रहा था कि निदाके विरुद्ध फतवा कितना ठीक है ? इसमें सम्मिलित महिलाएं सामाजिक कार्यकर्ता अम्बर जैदी और अधिवक्ता फराह फैज फतवा देने करने वाले मौलानाको ‘जाहिल’ आदि सम्बोधितकर अपना पक्ष रख रही थी ।

वार्ता कुछ आगे बढी ही थी कि मौलाना एजाज अरशद कासमीने अम्बर जैदीकी एक टिप्पणीपर उन्हें ढोंगी महिला कहना आरम्भ कर दिया । उन्होंने एक और ओछी टिप्पणी की ! इसपर अम्बर जैदी बिफर गई और वह मौलानासे माफी मांगनेपर अड गई ! वह जोर-जोरसे चीखने लगी; लेकिन मौलाना भी चीखने लगा ! वह क्षमा मांगनेसे मना करता रहा । अम्बर स्थानसे खडी हो गई तो मौलानाने भी स्थान छोडा और दोनों एक-दूसरेपर चीख रहे थे । उद्घोषक बीच-बचावका प्रयास करती रहीं और वहां उपस्थित दूसरे पुरुष सदस्य यासिर जिलानी दोनोंका झगडा देखते रहे ।

एक समय तो अम्बर जैदी मेजपर सिर रखकर रोने लगीं । वह रोते-रोते यह भी कहती जा रही थीं कि इस आदमीने (मौलाना) मेरे पिताको अपशब्द कहे हैं । वह मौलानाको चेतावनी देने लगीं कि मेरे पिताका नाम मत लेना ! झगडा मारपीटतक पहुंच रहा था; लेकिन प्रसारण जारी रहा ! शीघ्र ही एंकर सहित सभी अतिथि अपने स्थानसे खडे हो गए । थोडे समय पश्चात वातावरण तब शान्त होता दिखा, जब मौलानाने कहा कि अम्बरके पिता मेरे पिता; लेकिन इसके पश्चात उसने अधिवक्ता फराह फैजकी किसी बातपर उन्हें ‘जानवर’ कह दिया ! इतना सुनते ही क्रोधमें आई फराह स्थानसे खडी हो गईं और उन्होंने मौलानापर थप्पड मार दिया ! थप्पड लगते ही मौलाना क्रुद्ध हो गया और उसने फराहको बुरी तरह मारना आरम्भ कर दिया !

उद्घघोषक और एक कमर्चारी भी बीच-बचाव को आगे आए । आश्चर्य यह रहा कि इतना सब हो जानेके पश्चात ही कैमरेने झगडेसे मुंह मोडा ! बाद में दूरभाष माध्यमकी ओर से कहा गया, हम इस घटनाकी कडी निंदा करते हैं । उसने यह भी बताया कि पुलिस मौलानाको थाने ले गई है ।

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution