मई ११, २०१९
मध्य प्रदेशमें कांग्रेस शासन किसानोंकी ऋण मुक्ति योजनाको अबतक एक उपलब्धिके रूपमें दिखा रही थी; परन्तु ज्योतिरादित्य सिंधियाके सामने एक किसानने इसकी पोल खोल दी ! ११ मईको सिंधियाके समक्ष एक किसानने विरोध प्रदर्शन किया; परन्तु नेताओंद्वारा उस किसानको चुप करवा दिया गया !
ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव प्रचारके लिए करोद गांवमें पहुंचे थे, यहां वह शासनकी किसान योजनाको उपलब्धि बताकर प्रस्तुत कर रहे थे । इसी मध्य वहां उपस्थित एक किसान उठा और उसने इस योजनाको भ्रामक बता दिया ! किसानका विरोध देखकर पार्टी कार्यकर्ताओंने उसे शान्त करानेका प्रयास किया । साथ ही जनसभासे हटानेका भी प्रयास किया; परन्तु क्रोधित किसानने एक नहीं सुनी !
किसानका विरोध देखकर उसे सिंधियाके पास ले जाया गया । सिंधियाने उस किसानको शान्त रहनेका परामर्श दिया और पीछे भेज दिया । सिंधियाने उस किसानको कहा कि जब उसे बोलनेका अवसर दिया जाएगा, तभी वह बोले, तबतक मौन रहे ।
“राहुल गांधीका एकसे दसतक गिनतीकर उतने ही दिवसमें ऋण मुक्तिकी घोषणा भ्रामक थी, अब तो यह किसानोंको समझ आ ही गया होगा ! परिणाम यह है कि अब वे कांग्रेसको झेल रहे हैं; अतः भ्रामक प्रचारमें न फंसकर योग्य व्यक्तियोंको ही चुनना चाहिए ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : ऑप इण्डिया
Leave a Reply