अप्रैल १९, २०१९
जम्मू-कश्मीरके पूर्व मुख्यमन्त्री उमर अब्दुल्लाने भोपालसे साध्वी प्रज्ञाको टिकट दिए जानेपर लक्ष्य साधा है । उनका कहना है कि साध्वी प्रज्ञाकी जमानत रद्द होनी चाहिए । चुनाव लडनेके लिए साध्वी प्रज्ञाका स्वास्थ्य ठीक है ? यदि ठीक है तो उन्हें कारावासमें डालो । उमर अब्दुल्लाने ट्वीटकर लिखा कि साध्वी प्रज्ञाको भोपालसे भाजपाने अपना प्रत्याशी बनाकर, वैधानिक व्यवस्थाका कैसा उपहास किया है ? वह आतंकवादकी आरोपी हैं । उनके विरुध्द अभियोग चल रहा है, स्वास्थ्य आधारपर जमानतपर बाहर हैं; परन्तु चुनाव लडनेके लिए एकदम स्वस्थ हैं । उमरने श्रीनगरमें वोट करनेके पश्चात भी साध्वी प्रज्ञापर लक्ष्य साधा ।
वहीं, इस प्रकरणमें साध्वी प्रज्ञा ठाकुरने उमर अब्दुल्लाको उत्तर दिया है । उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ उमर अब्दुल्लाने यह नहीं कहा कि साध्वीको तुरन्त फांसीपर लटका देना चाहिए; क्योंकि इनका षड्यंत्र यही था । उमर अब्दुल्लाको अपनी जानकारी ठीक करनी चाहिए, मुझे स्वास्थ्यके आधारपर जमानत नहीं मिली है ।
उमर अब्दुल्लाने मतदानके पश्चात कहा कि भाजपाको अब मन्दिर-मस्जिदपर वोट नहीं मिल रहे, तभी भोपालसे आतंकवादकी आरोपीको टिकट दिया है । उल्लेखनीय है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपालसे कांग्रेसके दिग्विजय सिंहके विरुद्घ चुनाव लड रही हैं ।
“झूठको १० बार बोलें, ५० बार बोलें तो वह सत्य प्रतीत होता है । कांग्रेस व अन्य हिन्दू विरोधी दलोंकी यही नीति रही है कि भगवा आतंकवाद, हिन्दू आतंकवाद पहले यह शब्द बनाए गए, तदोपरान्त राष्ट्रनिष्ठ साधुओं और सन्तोंपर लक्ष्य साधा गया और फंसाया गया । ऐसेमें साध्वी प्रज्ञा उनकी पोल खोल रही हैं तो उनके असहनीय हो रहा है, जिसके कारण ‘एनआइए’के मुक्त करनेके पश्चात भी विरोधी आतंकवादी-२ चिल्ला रहे हैं । हिन्दू विरोधी इन शक्तियोंको आनेवाले चुनावोंमें जनताने उत्तर देना चाहिए । ”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply