लोकसभा चुनाव: पश्चिम बंगालमें बीजेपी प्रत्याशियोंके घर और कार्यालयपर आक्रमण !!


मार्च २०, २०१९

 

लोकसभा चुनावके काफी पहलेसे ही पश्चिम बंगालमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टीके मध्य प्रायः टकरावके समाचार सामने आ चुके हैं । अब बीजेपी प्रत्याशियों और उनके कार्यालयोंपर आक्रमण करके तोडफोड की गई है और बीजेपीने इसका आरोपी टीएमसी कार्यकर्ताओंपर लगाया है । बीजेपीके दो प्रत्याशियों लॉकेट चटर्जीके घर और सामिक भट्टाचार्यके कार्यालयपर आक्रमण किया गया है ।


हुगली लोकसभा सीटसे बीजेपीकी उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी बंदेलमें किराएके घरमें रहती हैं । शुक्रवार प्रातः कुछ अराजक तत्वोंने उनके इस घरपर आक्रमण कर दिया और तोडफोड की । सामने आएं चित्रोंमें देखा जा सकता है कि लॉकेट चटर्जीके घरको अस्त-व्यस्त कर दिया गया है और सामान इधर-उधर फेंक दिए गए हैं । बीजेपीने आरोप लगाया है कि यह तोडफोड टीएमसी कार्यकर्ताओंने की है ।

इसके अतिरिक्त दम दम लोकसभा सीटसे बीजेपी प्रत्याशी सामिक भट्टाचार्यके कार्यालयमें भी तोडफोड की गई है । सूचनाके अनुसार, तोडफोडके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओंको मारा-पीटा गया है । पार्टी नेता चांदीचरण रायको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया गया है ।


“तृणमूल शासन लोकतन्त्रकी दुहाई देते-देते अब उसकी हत्या करनेपर उतर आया है । आए दिन भाजपाके कार्यकर्ताओंकी हत्याओंके प्रकरण सामने आ रहे हैं, तो इस अराजकताको रोकने हेतु त्वरित कोई ठोस पग उठाना आवयक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution