भाजपा कार्यकर्ता ६० प्रतिशत सांसदोंसे रुष्ठ !!


जनवरी १५, २०१९

 

लोकसभाके ६० प्रतिशत सांसदोंको लेकर कार्यकर्ताओंके विरोधसे भारतीय जनता पार्टी नेतृत्वकी चिंताएं बढ गई हैं । पार्टीको अपने अन्तरिम तन्त्रसे विभिन्न स्तरोंपर मिल रही सूचनाओंमें यह स्थिति सामने आई है । इनमेंसे कुछको तो बदला जा सकता है; परन्तु कई मन्त्री व बडे स्तरके नेता भी सम्मिलित हैं, जिनके टिकट काट पाना सम्भव नहीं है !

देहलीमें दो दिवस पूर्व हुई पार्टीकी राष्ट्रीय परिषदकी बैठकमें देशके प्रत्येक लोकसभा क्षेत्रके चयनित कार्यकर्ताओंने भाग लिया था । सूत्रोंके अनुसार, इस मध्य उनके क्षेत्रोंके सांसदोंको लेकर भी उनका परामर्श जाननेका प्रयास किया गया । पार्टीने लोकसभा क्षेत्र सामाजिक प्रसार माध्यम प्रभारियों, समाचार माध्यम प्रभारियों, विभिन्न मोर्चोंके प्रमुख कार्यकर्ताओंके साथ भिन्न-भिन्न बैठकें कीं । बिहार और उत्तरप्रदेशके कार्यकर्ताओंने तो कुछ मन्त्रियोंके भी नाम लिए और कहा कि यदि इनको पुनः टिकट दिया गया तो कठिनाई होगी !

संगठनसे जुडे एक प्रमुख नेताने कहा कि कार्यकर्ताओंकी अपेक्षाएं अधिक होती है और ऐसेमें विरोध होता ही है ।

 

“हिन्दुवादी संगठनों व दलोंके कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा व निस्वार्थ भावनासे धर्म व राष्ट्रोन्नति हेतु प्रचार करते हैं, इसमें कोई शंका नहीं है तो ऐसेमें कार्यकर्ताओंका विरोध उचित ही है; क्योंकि जिन आशाओंसे उन्होंने प्रचार किया होता है, परिणाममें उसका १०% भी नहीं दिखता है और जिन बडे नेताओंके आश्रयमें वे छोटे नेताओंके लिए प्रचार करता है, वह उस योग्य ही नहीं होता है; क्योंकि आजके निधर्मी लोकतन्त्रमें अधिकाधिक राजनेता केवल स्वार्थपूर्ति हेतु ही आते हैं । ऐसेमें अब हिन्दुवादी संगठनों व दलोंको समीक्षाकी आवश्यकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution