जिसके ‘ट्वीट’पर किया ‘फैक्टचेक’, उसने अनुचित चलचित्र हेतु क्षमा मांगी, लोकसत्ताने गुप्त माध्यमसे सूचनामें किया परिवर्तन


३० अप्रैल, २०२१
      मराठी संचार माध्यम संस्थान ‘लोकसत्ता’ने दाभाडकर और उनके परिवारको नीचा दिखाने हेतु ‘rohanrtweets’ नामक ‘ट्विटर हैंडल’के एक बिना पुष्टि किए हुए तथ्यके आधारपर ८५ वर्षीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके नारायण भाऊराव दाभाडकरके बलिदानको झूठा बतानेका प्रयास किया था; परन्तु संचार माध्यमपर लोगोंने सूचनामें हुई चूकोंकी ओर ध्यान दिलाया, तो लोकसत्ताने उस ‘फैक्ट’ सूचनाको परिवर्तित भी कर दिया और अब उस चलचित्रको समाप्त कर दिया और इसमें संघके विदर्भ प्रान्तके ‘कैम्पेन चीफ’ अनिल साम्ब्रेका वक्तव्य जोड दिया कि यह घटना सच्ची है कि नारायण भाऊरावने चिकित्सालयसे विनती की कि उनका ‘बेड’ किसी अन्य व्यक्तिको दे दिया जाए; क्योंकि वे तो अपना जीवन जी चुके हैं और चिकित्सालयने ऐसा ही किया । ‘ट्विटर’पर रोहनने कहा कि उनका ‘ट्वीट’ अनुचित था, जिसके आधारपर ‘लोकसत्ता’ नामक संस्थानने सूचना बनाई । उन्होंने कहा कि वो इस प्रकरणसे दुःखी हैं । उन्होंने नारायण भाऊराव दाभाडकरकी बेटीके वक्तव्यके विषयमें बताते हुए कहा कि उन्होंने सारे तथ्य हटा दिए हैं ।
     वामपन्थी प्रसार वाहिनियां प्राय: घटनाकी प्रमाणिकता सिद्ध किए बिना ही अपनी स्वार्थसिद्धि हेतु कांट-छांटकर या परिवर्तितकर हम सबके समक्ष प्रस्तुत करती हैं, जो पूर्णतया अनुचित है; क्योंकि इनकेद्वारा ही समाजको सूचना मिलती है; इसलिए इनका अपराध अक्षम्य मानते हुए इन्हें कठोर दण्ड दिया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution