कानपुरकी अवयस्क किशोरीका धर्मान्तरणकर जिहादीने बनाया बन्धक
३० जुलाई, २०२१
कानपुरके जूही थानाक्षेत्रमें लव-जिहादका प्रकरण आया है, जहां जिहादी समुदायके युवकने हिन्दू किशोरीको प्रेमजालमें फंसानेके पश्चात अपने परिजनकी सहायतासे धर्मपरिवर्तन करा दिया । इसके पश्चात किशोरीको तीन दिवसतक घरमें बन्धक बनाकर भी रखा । सूचना मिलनेपर परिजनने युवकके विरुद्ध जूही थानेमें प्राथमिकी प्रविष्ट कराई । पुलिसने किशोरीकी मांकी सूचनापर परिवाद प्रविष्टकर युवकको बन्दी बनाकर कारागृह भेज दिया । उल्लेखनीय है कि जूहीका लाल कॉलोनी क्षेत्र ‘लव-जिहाद’के केन्द्रके रूपमें चर्चित हुआ था । किशोरीके पिताने बताया कि इसी मासकी १७ तिथिकी सन्ध्याको उनकी १४ वर्षीय बेटी घरसे लुप्त हो गई थी । बेटीको दो दिवसतक ढूंढनेके पश्चात भी कोई सफलता नहीं मिली । इसी मध्य क्षेत्रीय लोगोंसे ज्ञात हुआ कि उनकी बेटीको घरसे कुछ दूरीपर रहनेवाला मुसलमान समुदायका जिहादी युवक मुन्ना अपने साथ ले गया है और अपने परिजनकी सहायतासे घरमे बन्धक बनाकर रख लिया है । किशोरीके पिताने बताया कि आरोपी युवक मुन्ना उनके निकट स्थित एक टायरकी ‘दुकान’में ‘कटिंग’का काम करता था । यहां कार्य करते हुए उसने धीरे-धीरे परिवारसे सम्पर्क बनाया । इस मध्य उसने उनकी बेटीको प्रेमजालमें फंसा लिया और अपने जिहादी परिजनकी सहायतासे धर्मपरिवर्तन करा दिया ।
जिहादियोंका उद्देश्य ‘गजवा हिन्द’का है और उसे पूर्ण करनेके लिए वे उचित-अनुचित सबका प्रयोगकर हिन्दू युवतियोंको दिग्भ्रमितकर अपने जालमें फंसा लेते हैं; परन्तु इन जिहादियोंके उद्देश्यको धर्मविहिन हिन्दू पूरा करता है । लव जिहादपर नियन्त्रण पाने हेतु हिन्दू सङ्गठनोंको खरे सन्तोंके मार्गदर्शनपर हिन्दुओंको बृहद स्तरपर धर्मशिक्षण देना होगा और साथ ही साथ ऐसे जिहादियोंको कठोर दण्ड मिले, इस हेतु मृत्युदण्डका प्रावधान भी होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : डू पॉलिटिक्स
Leave a Reply