गॉड’को भगवानसे भी अधिक महान बतानेवाली ‘नन’ने पूरे हिन्दू परिवारको ईसाई बनानेके लिए धमकाया


२० मार्च, २०२१
      मध्य प्रदेशके उच्च न्यायालयने एक ‘नन’को अग्रिम प्रत्याभूति (जमानत) दी है । छतरपुर जनपदके खुजराहोके ‘सेक्रेड कान्वेंट स्कूल’की नन, वहांकी प्राध्यापिका है । पाठशालाकी पूर्व सहायक हिन्दू महिलाने उसपर आरोप लगाया है कि धर्म परिवर्तनके लिए नन उसपर दबाव डाल   रही है ।
      हिन्दू महिलाके अनुसार उसका पति मानसिक रूपसे विक्षिप्त है । ‘नन’ने कहा है कि ईसाई बन जाओ तो तुम्हारे पतिको ठीक कर दिया जाएगा । कई प्रकारके प्रलोभनोंके पश्चात भी हिन्दू महिला नहीं मानी तो उसे बिगडे हुए प्रदर्शनका बहाना बनाकर कार्यसे निकाल दिया गया ।
      प्राथमिकीमें हिन्दू महिलाने बताया कि उसे बताया गया कि ईसाई धर्मका ‘गॉड’ हिन्दुओंके भगवानसे महान होता है । ‘नन’के अभिवक्ताने महिलाके आरोपोंको बनावटी बताया ।
      महिलाद्वारा धार्मिक स्वतन्त्रता अधिनियमके अन्तर्गत परिवाद प्रविष्ट करवाया गया था । दण्डसे बचनेके लिए ‘नन’ने अग्रिम प्रतिभूतिकी मांग की, जिसे न्यायालयने स्वीकार करते हुए ‘नन’द्वारा दस सहस्र रुपयोंके निजी ‘बॉन्ड’ और इतनी ही राशिकी प्रतिभूति देनेवाले किसी व्यक्तिको प्रस्तुत करनेका नियम रखा । इसके साथ ही पुलिसद्वारा पूछताछके लिए उसे उद्यत रहनेके लिए निर्देश दिया ।
      देशमें हिन्दुओंको धर्म परिवर्तन करनेके लिए ईसाई भी जिहादियोंसे कम नहीं हैं । नाना प्रकारके प्रलोभन देना, धमकाना, चाकरीसे निकाल देना अथवा भूमि अधिग्रहण कर लेना, उनके शस्त्र हैं । उनका भारतमें रहना भी एक बहुत बडा सङ्कट है । इस सबका अन्त करनेके लिए हिन्दूराष्ट्र अपरिहार्य हो गया है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution