जनवरी २७, २०१९
मध्य प्रदेशमें सत्तासे हटते ही भाजपा नेताओं और उनके सम्बन्धियोंकी हत्याएं आरम्भ हो गई हैं, जो रुकनेका नाम नहीं ले रही हैं । वर्तमान प्रकरण उज्जैन जनपदके नागदा थानेका है, जहां भाजपा नेताकी भाभीकी धारदार शस्त्रसे आक्रमणकर हत्या कर दी गई है ! हत्याका कारण अभी उजागर नहीं हो पाया है ।
भारतीय पुलिस सेवाके प्रशिक्षु अधिकारी रजत सखलेचाने शनिवार, २६ जनवरीको बताया कि शुक्रवारकी संध्यामें नागदा थानेके आमलोदिया गांवमें भाजपा नेता लाल सिंह आंजनाकी भाभी सीता बाईकी धारदार शस्त्रसे हत्या कर दी गई, उनके शरीरपर प्रहारके कई निशान पाए गए हैं । सखलेचाके अनुसार, हत्याका कारण क्या है और किसने की है ?, यह अभी उजागर नहीं हो पाया है ।
इससे पूर्व मंदसौरमें भाजपा नेता प्रहलाद बंधवारकी गोली मारकर हत्या की गई थी । उसके पश्चात बडवानी जनपदमें मनोज ठाकरेकी पत्थरसे कुचलकर हत्या कर दी गई थी । इसके अतिरिक्त रतलाम जनपदके बिलपांक थाना क्षेत्रके कमेड गांवमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके हिम्मत पाटीदारकी हत्या कर दी गई थी ।
“ कांग्रेसके आते ही सत्ताधारी दलके पोषित गुण्डे, जो पहले छिपे बैठे थे, वे बाहर आ गए हैं । केन्द्र इसपर संज्ञान लेकर कांग्रेस शासन निरस्त करें; क्योंकि आज वे भाजपाके लोगोंको मार रहे हैं, कलको सभीको मारेंगें और यह उन लोगोंके लिए भी सीख है कि कुछ कालके लोभमें अनुचित व्यक्तिको सत्ता देनेका क्या परिणाम हो सकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : टाइम्सनाउ
Leave a Reply