ईसाई पन्थको अस्वीकार व पचास सहस्र ठुकरानेपर हिन्दू युवकको उसीके परिजनने‌ किया प्रताडित


२४ अप्रैल, २०२१
      मध्य प्रदेशके इंदौर जनपदमें शुक्रवार २३ अप्रैलको पुलिस थानेमें प्राथमिकी प्रविष्ट करवाई गई, जिसके अनुसार प्रकाश नगेले नामक ३६ वर्षीय व्यक्तिको उसके पत्नी व अन्य परिजनद्वारा मारकर अत्यधिक चोटिल करनेका आरोप लगाया गया है । इसका कारण प्रकाशद्वारा ईसाई बनना अस्वीकार करना था, जिसमें उसे ५० सहस्र रुपएका लोभ भी दिया गया था । पीडितके अनुसार, उसने अपने पत्नी व परिजनके कहनेपर भी अपना धर्म नहीं छोडा, जिस कारण उसपर यह प्रहार हुआ । समाचारके अनुसार, आरोपियोंने उसके धर्मग्रन्थको भी उसीके समक्ष फाड दिया । पीडितने यह भी बताया कि उसकी पत्नी व पत्नीकी बहनने ईसाई बनना स्वीकार कर लिया था, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें बहुतसे आर्थिक लाभ प्राप्त हुए थे, अब वह प्रकाशपर भी निरन्तर दबाव बना रही थी । वहीं द्वारकापुरी पुलिस थानेके अधीक्षक सतीश त्रिवेदीने बताया कि उन्होंने १० लोगोंके विरुद्ध धार्मिक स्वतन्त्रता विधयेक उल्लङ्घन अन्तर्गत अभियोग प्रविष्ट किया है । उल्लेखनीय है कि धर्मान्तरणका एक प्रकरण कुछ ही दिवस पूर्व जालंधरसे भी सभीके समक्ष आया था ।
     महामारी कालमें जहां लोगोंका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है । वहीं ईसाई समुदायद्वारा लोगोंको धनका प्रलोभन देकर येन-केन-प्रकारेण धर्म परिवर्तनका कुकृत्य किया जा रहा है । जिस धर्मका प्रसार ही प्रलोभनके माध्यमसे होता है, उस धर्ममें कितना अध्यात्म होगा ? इससे हम सभी पूर्णतः परिचित हैं; अतः हिन्दुओ धर्माभिमानी बनिए व अन्य हिन्दुओंको भी यह स्मरण करवाइए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution