ओडिशामें मन्दिरकी मूर्तियां तोडीं, छत्र भी चोरी, मिशनरी गतिविधियोंके लिए जाना जाता है आंध्रकी सीमासे लगा ये ग्राम
०६ जनवरी, २०२१
शनिवार २ जनवरी २०२१ को देर रात ओडिशाके एक मन्दिरमें देवी सरस्वती, लक्ष्मीकी मूर्तियोंको तोडनेकी सूचना है । यह घटना ओडिशाके दक्षिणी भागमें आंध्र प्रदेशकी सीमासे लगे रायगढ जनपद स्थित हुकुमटोला ग्रामकी है । यह क्षेत्र ‘मिशनरी’ गतिविधियोंके लिए कुख्यात है ।
जानकारीके अनुसार, भगवान रामेश्वर महादेव मन्दिरके पुजारीको रविवार प्रातः इस मन्दिर के दरवाजे खुले मिले। उन्होंने जब मन्दिर में प्रवेश किया उन्होंने मन्दिरके वास्तुशिल्प और मूर्तियोंके अंश मन्दिर परिसरमें पाए । ततपश्चात पुजारीने मन्दिर प्रबन्धन समितिको इस घटना की जानकारी दी । मन्दिर प्रबन्धन समितिने यह भी आरोप लगाया है कि मूर्तियां तोडनेवाले उपद्रवियोंने भगवान जगन्नाथके आभूषण भी चोरी किए हैं ।
स्थानीय प्रशासन और ओडिशा शासन तत्काल अपराधियोंको ढूंढकर दण्डित करे, यह सभी हिन्दूवादियोंकी मांग है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply