‘बसपा’के पूर्व विधायकने पुलिसको मूत्र पिलानेके लिए धमकाया
११ जुलाई, २०२१
उत्तर प्रदेशके बरेली जनपदमें पत्नीके फरीदपुर खण्ड प्रमुखका चुनाव पराजित होनेके पश्चात ‘पुलिस’से हुई कहासुनीमें पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टीके मन्त्री विजयपाल सिंहने अधिकारियोंको धमकाते हुए मूत्र पिलानेकी बात कही है । पूर्व विधायकने पुलिसकर्मियोंको धमकाते हुए कहा कि प्रदेशमें समाजवादी दलके सत्तामें आनेपर वे अधिकारियोंको मूत्र पिलाएंगे । विजयपाल सिंहकी धमकीका चलचित्र ‘वायरल’ हो गया है । ‘पुलिस’के वरिष्ठ अधिकारियोंने धमकी भरे इस चलचित्रका संज्ञान लिया है और फरीदपुर थानेमें नियुक्त राजकुमारके परिवादपर पूर्व विधायक विजयपाल सिंह और उनके ३० अज्ञात साथियोंपर गम्भीर धाराओंमें प्राथमिकी प्रविष्ट कराई ।
‘बसपा’ विधायकसे इसके अतिरिक्त आशा भी नहीं की जा सकती है । इनकी व इनके व इनके दलकी इसी निकृष्ट मानसिकताके कारण ही उत्तर प्रदेशकी ऐसे दलोंने दुर्गति की है । हिन्दुओ ! ऐसे दलों व नेताओंकी आगामी चुनावमें वह स्थिति करें कि ये बोलने योग्य भी न रहें, यही इनका दण्ड होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply