ममता बनर्जीने लोगोंको उकसा ‘मॉब जस्टिस’ हेतु किया प्रेरित
०१ अप्रैल, २०२१
बंगाल राज्यके विधानसभा चुनावके दूसरे चरणके मतदानसे पूर्व मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने मंगलवारको ‘मॉब जस्टिस’का समर्थन करते हुए नंदीग्राममें लोगोंको अपनी राजनीतिक प्रतिद्वन्द्वी भाजपाके विरुद्ध हिंसा भडकाने हेतु प्रेरित किया । समाचारके अनुसार नंदीग्राममें एक विशाल सभाको सम्बोधित करते हुए ममता बनर्जीने चुनावके मध्य सामाजिक अशान्ति प्रसारित करने हेतु लोगोंको न्याय व्यवस्थासे सम्बन्धित प्रकरणको अपने हाथमें लेने हेतु कहा । सामाजिक जालस्थलोंपर साझा होते ६ ‘मिनट’के इस भाषणमें उन्होंने कहा कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति दिखता है तो माताएं समूहमें रसोईके पात्रोंके साथ बाहर आएं !
सत्ता प्राप्त करने हेतु राजनेता किसी भी स्तरतक जाने हेतु तत्पर रहते हैं । अब इस हेतु राष्ट्रमें भले उपद्रव ही क्यों न करवाना पडे वह इससे भी नहीं चूकते । ऐसे अनेक प्रकरण हमें चिरकालसे दृष्टिगत हो रहे हैं । अब आनेवाले चुनावोंमें हिन्दुओंको बुद्धिमानीके साथ अपने मतका प्रयोग करना परम आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply