कोलकाता पुलिसके अधिकारियोंके पुरस्कार वापस लिए जानेपर उन्हें ‘बंग विभूषण’ देंगी ममता !


जनवरी ८, २०१९


पश्चिम बंगालके पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियोंके विरुद्घ केन्द्रके दण्डात्मक कार्यवाही करनेपर विचार करनेके मध्य मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने शुक्रवार, ८ फरवरीको कहा कि यदि उनके पदक वापस लिए जाते हैं तो वह उन्हें राज्यका सर्वोच्च सम्मान ‘बंग विभूषण’ देंगी !

शारदा चिटफण्ड भ्रष्टाचारके प्रकरणमें कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमारसे यहां पूछताछ करनेकी सीबीआई दलके प्रयास असफल रहनेके पश्चात केन्द्र और राज्य शासनके मध्य विवाद जारी है । इस मध्य, मुख्यमन्त्रीकी यह टिप्पणी आई है ।

बता दें कि ममता सीबीआईकी कार्यवाहीके विरोधमें रविवारको धरनापर बैठ गई थीं और उन्होंने कहा था कि इसकेद्वारा मोदी शासन संविधान और संघीय ढांचेकी भावनाका गला घोंट रही है ।

डीजीपी वीरेंद्र कुमार सहित पांच अधिकारी चार फरवरीको ममताके धरनास्थलपर साधारण वस्त्रोंमें उपस्थित थे । ममताने ‘बांग्ला ग्लोबल बिजनेस समिट’में कहा, “केन्द्रकी ओरसे इन पांच वरिष्ठ अधिकारियोंके पदक वापस लिए जानेपर मैं उन्हें राज्यका सर्वोच्च सम्मान बंग विभूषण दूंगी !’ मुख्यमन्त्री इस बातपर बल देती रही हैं कि ये अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाकी निगरानीके लिए प्रदर्शन स्थलपर उपस्थित थे ।

गुरुवारको इस बारेमें संकेत दिया गया था कि केन्द्रीय गृह मन्त्रालय इन पांच अधिकारियोंसे उनके पदक वापस ले सकता है, जो उनकी उत्कृष्ट सेवाके लिए दिया गया था । साथ ही, उनका स्थानान्तरण भी रुक जाएगा !

इन अधिकारियोंमें एडीजी (सुरक्षा) विनीत कुमार गोयल, एडीजी (कानून व्यवस्था) अनुज शर्मा, पुलिस कमिश्न (विधान नगर) ज्ञानवंत सिंह और कोलकाताके एडिशनल पुलिस कमिश्नर सुप्रीतम सरकार सम्मिलित हैं ।

गृह मन्त्रालयके एक वरिष्ठ अधिकारीने कहा, “राजीव कुमारके विरुद्घ भी इसप्रकारकी कार्यवाही होनेकी सम्भावना है ।” समझा जाता है कि गृह मन्त्रालयने कथित अनुशासन और अखिल भारतीय सेवा नियमोंका उल्लंघन करनेको लेकर कोलकाता पुलिस कमिश्नरके विरुद्घ कार्यवाहीकी भी मांग की है ।

आधिकारिक सूत्रोंने बताया कि केन्द्र सभी राज्योंको एक परामर्श जारी करनेपर विचार कर रहा है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि पुलिस अधिकारी सेवा नियमोंका पालन करें और अनुशासनमें रहें 

स्रोत : फर्स्टपोस्ट



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution