चण्डीपाठ करके मजारपर ‘चादरपोशी’में नन्दीग्राम महासंग्राममें ममताने खेला ‘हिन्दू-मुस्लिम कार्ड’


१० मार्च, २०२१
     बंगाल विधानसभा चुनावकी सबसे मुख्य सीट नंदीग्रामसे ममता बनर्जीने हुंकार भर दी है । ममता बनर्जीने बीजेपीके प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारीको चुनौती देते हुए कहा कि हिन्दू ‘कार्ड’ नहीं खेले । वह भी हिन्दू धर्मकी ही बेटी हैं । यद्यपि, इसके कुछ समय पश्चात ही वह शमशाबाद मजारपर भी पहुंची और ‘चादरपोशी’ भी की । इसके उपरान्त ममता बनर्जीने हरि मन्दिर और दुर्गा मन्दिरमें भी दर्शन किया । राजनीतिक जानकारोंका कहना है कि ममता बनर्जी प्रत्येक वर्गके मतदाताओंको साधनेका प्रयास कर रही हैं ।
     ममता बनर्जीने भारतीय जनता पार्टीपर लक्ष्य साधा । साथ ही बीजेपीकी हिन्दुत्वकी राजनीतिपर टिप्पणी भी की । इस अवसरपर ममता बनर्जीने चण्डीपाठ किया और शिवकी भी स्तुति की ।
     ममता बनर्जीने कहा कि मुझे बाहरी कहा जाता है, क्या गुजरातके लोग बाहरी नहीं हैं ? यदि मैं बाहरकी हूं, तो मुख्यमन्त्री कैसे हूं ? मेरे साथ ‘हिन्दू कार्ड’ नहीं खेलें ! मैं भी हिन्दू बेटी हूं । पहले आप बताएं कि आप हिन्दू हैं या नहीं ? मैं भी प्रातः घरसे चण्डीपाठ करके ही निकलती हूं । मुझसे हिन्दू धर्मको लेकर प्रतियोगिता करें !
     भाजपाके पितृपुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जीको स्मरण करते हुए कहा कि उनके योगदानके बिना हमारा भारत एक इस्लामी मुल्क बन गया होता । उन्होंने कहा कि यदि मुखर्जी नहीं होते तो हम बांग्लादेशमें रह रहे होते । बेहलाके मुचिपारामें आयोजित ‘रैली’में उन्होंने ये बातें कहीं । उन्होंने लोगोंको चेताया कि यदि ‘TMC’ तीसरी बार सत्तामें आ जाती है तो वो बंगालको कश्मीर बना देगी ।
     राजनीतिके मदमें चूर ये राजनेता हिन्दू धर्मका उपहास करते हैं, जब सत्ता प्राप्त करनी होती है, तो उसीके शरणमें जाते हैं । ऐसे सत्ताके लोभी, और कपटी राजनेताओंका हिन्दू राष्ट्रमें कोई स्थान नहीं होगा । सभीको इनका बहिष्कार करना चाहिए ‌। – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution