ममता बनर्जीके रूपमें ‘मां दुर्गा’की बन रही प्रतिमा, बंगाल हिंसाको देखते हुए भडके लोग, ‘सोशल मीडिया’पर सुनाई ‘खरी-खोटी’


२ सिंतबर, २०२१
      दुर्गा पूजाको आनेमें अब मात्र कुछ ही समय शेष है और इस बार कोलकाताके लोग दुर्गा माताको नूतन और विलक्षण रूपमें देखेंगे । कोलकाताके कुमारतुलीमें बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीकी मूर्ति बनाई जा रही है । मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी जैसी मां दुर्गाकी प्रतिमा बनानेके लिए ३ समितियोंने सहयोग किया है । कुछ समय पूर्व, बंगाल हुई हिंसाको देखते हुए ‘सोशल मीडिया’पर लोग तीक्ष्ण प्रतिक्रिया दे रहे हैं ।
      नजरूल पार्क उन्नयन समितिके उपाध्यक्ष पार्थ सरकारने कहा, “बंगालमें प्रत्येक व्यक्ति उन्हें देवी दुर्गाके रूपमें मानता है । उन्होंने लोगोंको जो लाभ प्रदान किया, वह विश्वमें नहीं देखा गया ।”
      ‘सोशल मीडिया यूजर्स’ इसपर भांति-भांतिकी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं । एक ‘यूजर’ने लिखा, “मांका अपमान नहीं चलेगा ।” एक ‘यूजर’ने बंगालको नूतन ‘तालिबान’ बताया । एक ‘सोशल मीडिया यूजर’ने लिखा, “कृपया इस प्रकार हिन्दू देवी-देवताओं और उत्सवोंका अपमान करना बन्द करें । यह अत्यधिक हो रहा है । कृपया इसे बन्द करें । राक्षसोंकी मूर्तियां, ममता बनर्जी जैसी बनानी चाहिए, देवीकी नहीं ।”
       मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी जैसे नेता सत्ताके लोभमें अपने विपक्षी दलोंकी हत्या करवानेसे भी नहीं चूक रहे हैं । ऐसेमें मां दुर्गाकी प्रतिमाको ममता बनर्जीका रूप देना, यह दर्शाता है कि बंगालका हिन्दू किस ओर जा रहा है ? ऐसे राज्यका पतन होना निश्चित है, इसमें किञ्चित मात्र भी सन्देह नहीं है; किन्तु वहांके हिन्दू भी इस कृत्यपर मौन हैं, यह दुःखद है । जबतक हिन्दू स्वयं अपने क्षेत्रकी रक्षा हेतु तत्पर नहीं होगा, तबतक उनका रक्षण कठिन है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution