मुख्यमन्त्री ममता बैनर्जीका मूढतापूर्ण वक्तव्य, कहा कि नरेन्द्र मोदीको अंग्रेजी नहीं आती !


जनवरी ११, २०१९

ममता बनर्जीने प्रधानमन्त्री मोदीकी अंग्रेजीपर व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्हें अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है और वे दूर-अनुबोधकपर (टेलीप्रॉम्पटरपर) देखकर अंग्रेजीमें बोलते हैं । एक बंगाली भाषाके जालस्थलके अनुसार पश्चिम बंगालकी मुख्यमन्त्री ममता बनर्जीने गुरुवारको कहा कि, ‘मोदी भाषण देते हैं; परन्तु उन्हें ठीकसे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है; इसलिए वे अंग्रेजीमें बोलते समय ‘टेलीप्रॉम्पटर’की ओर देखते रहते हैं । सभी प्रसार माध्यमों और लोगोंको ये बात ज्ञात है । ममता बनर्जीने आगे कहा कि, ‘पहले वे पटलकी (स्क्रीनकी) ओर देखते हैं, पढते हैं, तदोपरान्त ऐसे बोलते हैं जैसे वे धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हों ।”


‘आयुष्मान भारत योजना’पर ममता बनर्जीने कहा, “जिस लेटर हेडमें कमलका फूल होगा और नरेन्द्र मोदीका चित्र होगा, उसे हम क्यों आश्रय देंगें ! पत्रमें उस स्थानपर भारत शासनका ‘लोगो’ होना चाहिए ।

 

“हमारी राष्ट्रभाषा हिन्दी है तो अंग्रेजीकी आवश्यकता क्यों है ? अंग्रेजी आना अथवा न आना यह उस भाषाज्ञानपर आधारित है, जो आपने सीखा है, परन्तु स्वभाषाभिमान, राष्ट्रीय संस्कृति व संस्कारोंका संरक्षण, धर्मनिष्ठता जो किसी भी नेतृत्वशक्तियुक्त व्यक्तिमें चाहिए, वे संस्कारों व अन्तःवृत्तिसे आते हैं और माननीय प्रधानमन्त्री इसके धनी है, अन्य किसी धनकी आवश्यकता उन्हें होती हैं, जिनके उक्त नेतृत्वके गुण नहीं होते हैं ! यदि उक्त नेतृत्वगुण हो तो मूक भी शासन कर सकता है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution