गौवंशकी हत्‍याके पश्चात तनाव, आरोपी धर्मान्ध मुसलमान बन्दी बनाया गया


अक्तूबर १५, २०१८

राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीके नन्दनगरीमें कथित गौहत्याके एक प्रकरणमें क्षेत्रमें तनाव पैदा हो गया ! यहां गत शनिवारको स्थानीय लोगोंने बताया कि क्षेत्रके एक घरमें गौवंशकी हत्या की गई, लोगोंके कहनेपर पुलिसने छापा मारा तो आरोपी भाग गए ! घरसे एक मृत और दो जीवित गौवंश मिले हैं ! तीनों पशुओंके पांव बंधे हुए थे । प्रकरणमें पुलिसने बताया कि प्रकरणमें २८ वर्षके उबेर वहाबीको बन्दी बनाया गया है । उसके अनुज शहजादको पुलिस खोजनेमें जुटी है । गोहत्याकी जानकारी जब स्थानीय हिन्दू संगठनों लगी तो उन्होंने सुन्दरी नगरीसे गगन सिनेमा तिराहे तक प्रदर्शन किया । लोगों आरोपियोंको कडे से कडा दण्ड देनेकी मांग की है । स्थिति खराब होनेपर पुलिसने हल्का बल प्रयोग कर किसी प्रकार लोगोंको हटाया । प्रकरणकी जांचमें सम्मिलित एक पुलिसकर्मीने बताया कि उबेर और शहजाद कुटुम्बके साथ क्षेत्रके एल-खण्डमें (ब्लॉकमें) रहते हैं । देर शनिवार रात कुछ लोगोंने दोनोंको गौवंश लाते हुए देखा । प्रातः ३:३० बजे पडोसियोंको उनके घरसे कुछ आवाजें आने लगीं, तो उन्होंने इसकी सूचना तुरन्त पुलिसको दी । पुलिस जब घटनास्थलपर पहुंची दोनों आरोपी भाग गए । पुलिस भीतर गई हुई तो फर्शपर रक्त पडा था और तीन गौवंश नीचे पडे हुए थे ।
प्रकरणमें एक स्थानीय व्यक्तिने बताया कि गौवंशकी रक्षाके लिए ३०-४० कार्यकर्ता गौरक्षा वाहिनीसे जुडे हुए हैं ।

 

“धर्मान्ध, देशकी राजधानीमें गोमाताको काट रहे हैं, और सुप्त सरकारें और क्षात्रतेज विहीन लोग केवल मूकदर्शक बने खडे है, निधर्मी लोकतन्त्र व राजनेताओंकी निष्क्रियताका ही यह परिणाम है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जनसत्ता



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution