‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’की ‘कालाबाजारी’में ‘मैट्रिक्स कम्पनीके ‘सीईओ’ बन्दी
०८ मई, २०२१
देहलीमें ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’की ‘कालाबाजारी’पर पुलिसने ‘मैट्रिक्स सेलुलर सर्विस लिमिटेड’के ‘सीईओ’ गौरव खन्नाको बन्दी बनाया है । पुलिसने गौरवके विरुद्ध ये कार्रवाई उसके सम्बन्ध नवनीत कालरासे जुडे होनेके चलते की है । नवनीत कालरा खान मार्केटमें स्थित ‘खान चाचा रेस्टोरेंट’का स्वामी है, जहांसे पुलिसको ९६ तथा अन्य स्थानोंपर छापेमारीकर ५२४ ‘कंसंट्रेटर’ हस्तगत किए थे ।
यद्यपि नवनीत कालरा अभी पुलिसके हाथ नहीं लगा है ।
देहलीमें भीषण महामारी होते हुए भी शासन कठोर निर्णय नहीं ले पाया । जिसका परिणाम ‘ऑक्सीजन कंसंट्रेटर’की ‘कालाबाजारी’ है । निधर्मी शासनका भय न होनेसे ऐसा होता आया है । आगामी हिन्दू राष्ट्रमें सभीको ऐसे संस्कार दिए जाएंगे कि किसीको ऐसा अपराध करनेका विचार भी नहीं आएगा। – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply