‘इस्लाम अपनानेपर १ लाख, ५० गजका घर’, ‘मोहम्मद अली’ने दिया लोभ, ‘एटीएस’के ‘रडार’पर कलीम सिद्दीकीके निकटवर्ती
२६ सितम्बर, २०२१
‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकीके कई साथी उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’के ‘रडार’पर हैं । उधर, बुलंदशहरमें प्रलोभन देकर ‘इस्लामी’ धर्मान्तरण करानेका एक ‘पोस्ट’ सार्वजनिक हुआ है । उत्तर प्रदेश ‘एटीएस’ने (आतङ्क निरोधी दल) ‘मौलाना’ कलीम सिद्दीकीको बन्दी बनानेके साथ ही, उसके सम्पर्कोंको खोजना आरम्भ कर दिया है । देहली, मेरठ और मुजफ्फरनगरमें इसके लिए विशेष रूपसे अभियान चलाया जा रहा है । उसके विरुद्ध जानकारी एकत्रित की जा रही है ।
इधर, बुलंदशहरमें ‘इस्लामी’ धर्मान्तरणके लिए लोभ देनेवाला ‘फेसबुक पोस्ट’ सार्वजनिक हुआ, जिसके पश्चात ‘साइबर सेल’के कान खडे हो गए । शनिवारको (२५ सितम्बर २०२१) एक मोहम्मद अली नामक व्यक्तिने यह ‘पोस्ट’ साझा किया । इसमें उसने धर्म-परिवर्तनकर, इस्लाम अपनानेपर लोगोंको एक लाख रुपएके साथ-साथ ५० गजका एक घर देनेका वचन दिया है । ‘एसएसपी’ने प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रविष्ट करा, जांच आरम्भ कर दी है । अभिज्ञान पत्र (पहचान पत्र) कृत्रिम (फर्जी) पाया गया है ।
आए दिन लोभ और षड्यन्त्रकी युक्तिसे अनेक परिवार धर्मान्तरणके चक्रमें फंस रहे है । जिहादी दिन-रात धर्मान्तरणका खेल-खेलनेमें लगे हैं । ऐसेमें हिन्दुओंको सतर्क रहना ही होगा, जिससे जिहादियोंको प्रत्युत्तर दिया जा सके । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply