उत्तर प्रदेशमें ‘मुहर्रम सर्कुलर’की भाषापर भडके मौलाना, उत्तेजित हुए शिया मौलाना कल्बे जव्वादने बहिष्कारका जारी किया आज्ञापत्र


०२ अगस्त, २०२१
      उत्तर प्रदेशके योगी शासनद्वारा ‘मुहर्रम’को लेकर दिए गए आदेशपर उपद्रव आरम्भ हो गया है । प्रदेश ‘डीजीपी’ मुकुल गोयलकी ओरसे दिए गए आदेशमें किसी भी प्रकारके ‘जुलूस-ताजिया’ व अन्य आयोजनपर रोक लगा दी गई है । इसी मध्य ‘सर्कुलर’की भाषापर शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वादने अप्रसन्नता व्यक्त की है ।
       विवरणके अनुसार, मौलाना कल्बे जव्वादने कहा कि ‘डीजीपी’ इस आदेशको लेकर क्षमा मांगे । जव्वादका आरोप है कि ‘सर्कुलर’में अनुचित भाषाका प्रयोग किया गया है और साथ ही गोहत्या, यौन सम्बन्धी कई घटनाओंका भी उल्लेख किया गया है । मौलानाने प्रदेशकी ‘मुहर्रम’ ‘कमेटियों’को ‘पुलिस’की किसी भी ‘मीटिंग’में सहभागी नहीं होनेका आज्ञापत्र दिया है ।
       उल्लेखनीय है कि योगी शासनकी ओरसे ‘मुहर्रम’के लिए चालू किए गए ‘सर्कुलर’के अनुसार, १९ अगस्तको प्रशासनने किसी भी प्रकारका ‘जुलूस’ निकालनेपर रोक लगाई है । इसमें ‘ताजिया’का न ‘जुलूस’ निकलेगा और न ही ‘कर्बला’में मेला लगेगा । दो-तीनकी सङ्ख्यामें लोग ‘ताजिया’की मिट्टी ले जाकर ‘कर्बला’में ठण्डा करेंगे । मार्गसे अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा ।
      योगी शासन ऐसे मौलानाओं व इनके आदेशोंको नियन्त्रित करें; क्योंकि इन्हें दण्ड विधान ही समझमें आता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution