इन्दौरमें नाबालिग बच्चीसे छेडछाडके प्रयासमें मौलवी बन्दी बनाया गया


जुलाई १६, २०१८

मध्य प्रदेशकी व्यवसायिक नगरी इन्दौरमें एक मदरसेके मौलवीके विरुद्ध नाबालिग बच्चीसे छेडछाडका अभियोग हुआ है । इन्दौरके चन्दन नगरमें स्थित मदरसेके मौलवी, मोहम्मद सिकन्दर बेग अलीमके विरुद्ध ‘पॉक्सो एक्ट’के अन्तर्गत पुलिसने अभियोग किया है । बताया जा रहा है कि चन्दननगरके सेक्टर-२ में लोहा गेटके निकट बने मदरसेमें सोनकच्छकी रहने वाली १२ वर्षीय बच्ची सात दिवस पूर्व ही पढने आई थी । शनिवारको वह पढकर नीचे आई तो मौलवीने आवाज देकर उसे अपने कार्यालयमें बुलाया । इसके पश्चात मौलवीने बच्चीके साथ छेडछाड की ! पुलिसके अनुसार रविवार दोपहर थैला ठीक करानेके बहाने बच्ची मदरसेसे बाहर आई तो उसे कुछ लडके मिले । बच्चीने उनका चलभाष लेकर अपने माता-पितासे बात की और मौलवीकी सच्चाई बता दी ।

पुलिसके अनुसार, सोनकच्छकी रहने वाली १२ वर्षीय बच्ची सात दिवस पूर्व ही दारुल उलूम जिनाददु जहर मदरसामें पढने आई थी । मौलवीने शनिवारको बच्चीके साथ छेडछाड की । बच्चीने चलभाषपर माता-पिताको घटनाके बारेमें जानकारी दी और इन्दौर आनेकी बात कही । बच्चीके माता-पिताने इन्दौर आनेके पश्चात तत्काल पुलिसमें मौलवीके विरुद्ध परिवाद दिया । परिजनोंकी परिवादपर पुलिसने अभियोग कर दोषी मौलवी मोहम्मद सिकन्दर बेगको (६४) बन्दी बनाकर कारावास भेज दिया ।

स्रोत : जी न्यूज



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution