इस्लामी शिक्षा देनेवाले मौलवी शमशुद्दीन द्वारा ६ वर्षीय छात्राका यौन शोषण, मौलवीको बनाया बन्दी 


०४ फरवरी, २०२१
      मौलवी शमशुद्दीन बरभुइयांको असम पुलिसने बन्दी बनाया है, जो ६ दिसम्बर २०२० को भाग गया था । सिलचर सदर थानेकी पुलिसने उसे उसके घरसे बन्दी बनाया है । भगौडे मौलवीपर पुलिसकी पिछले २ माहसे दृष्टि थी ।
       यह मौलवी पीडित बच्चीकी मांके भाईके घर बच्चोंको इस्लामकी शिक्षा देने आता था; अतः पीडिताकी मांने अपनी ६ वर्षीय बालिकाको भी उसके पास शिक्षण हेतु भेजना आरम्भ किया । पीडिताकी मांने बताया कि जब घरके अन्य सदस्य चाय बनानेके लिए उस कक्षसे चले गए तो मौलवीने बालिकाका यौन उत्पीडन किया । वह रोती हुई कक्षसे बाहर भागी । पूरी घटना ज्ञात होनेपर परिजन उस कक्षमें गए तो वहांसे मौलवी भाग चुका था ।
      प्रथम तो लोकलज्जाके कारण उन्होंने पुलिसके पास जानेका विचार त्याग दिया था; परन्तु अन्य किसी बालिकाका शोषण न हो यह विचार करके पीडिताकी मांने परिवाद प्रविष्ट किया ।
           मौलवियोंद्वारा बालिकाओंसे तथा बालकोंसे यौन शोषणकी घटनाएं नित्य होती रहती हैं; जबकि ‘मीडिया’ हिन्दू साधुओंको कलंकित करनेको प्रयासरत रहता है; परन्तु ऐसी घटनाओंमें ‘मीडिया’ मौन साध लेता है । ऐसी मानसिकतावाले लोगोंसे दूर रहें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution