‘वीडियो’ : मौलवीने कहा, संगीत सुननेसे ‘आदमी’ समलैंगिक हो जाता है, मूर्खतापूर्वक बताई पूरी ‘वैज्ञानिक’ प्रक्रिया
०६ जून, २०२१
‘सोशल मीडिया’ ‘ट्विटर’पर एक मौलानाका ‘वीडियो वायरल’ हो रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि संगीत सुननेसे ‘आदमी’ समलैंगिक हो सकता है । ‘वीडियो’ अन्तर्जालपर प्रसिद्धि पा रहा है तथा रक्षा प्रकरण विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर मित्राने भी इसे अपने ‘ट्विटर अकाउंट’से साझा किया ।
इमाम इब्न अल कैय्यामने कहा है कि संगीत एक व्यक्तिको समलैंगिक बना देता है । ये सभी ‘चीजें’ ‘आपस’में जुडी हुई हैं । जैसे रेशम पहनना, संगीत सुनना, ‘शराब’, व्यभिचार करना सब कुछ समलैंगिकताकी ओर ले जाता है । यदि आप संगीत सुनते हैं और ‘क्लब’में जाते हैं तो आप किसी महिलाकी ओर आकर्षित होकर उसके साथ सोना चाहेंगे और एक समयके पश्चात आप महिलाओंके साथ सोते हुए ऊब जाएंगे तथा आपको पुरुषोंके साथ सोनेकी इच्छा होगी ।
इस्लाम पन्थके ऐसे अनेक लोग भिन्न विषयोंपर अपने मूर्खतापूर्ण विवेचनसे सर्वत्र उपहासके पात्र बन रहे हैं, यह सब इनके निम्न बौद्धिक स्तरको दर्शाता है और कुछ नहीं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply