स्वामी नरसिंहानंदकी हत्या हेतु पारितोषिककी घोषणा करनेवाला मुसलमान जिहादी बनाया गया बन्दी
०९ अप्रैल, २०२१
मेरठ पुलिसने जिहादी मोहम्मद दानिशको अपनी अभिरक्षामें ले लिया है । दानिशने घोषणा की थी कि स्वामी नरसिंहानंदका गला काटकर उसकी हत्या, जो भी करेगा, वह उस जिहादीको ५१ लाख रुपए पारितोषिक देगा, इसके लिए वह अपना घर तथा आभूषण भी बेच देगा । इतनेपर भी यदि धन न्यून रहा तो वह स्वयंको भी बेच देगा । ऐसा वीडियो बनाकर प्रसारित करनेके पश्चात, एक घण्टेके भीतर ही मेरठ पुलिसने उसे ढूंढकर बन्दी बना लिया । युवा हिन्दू वाहिनीके अध्यक्ष अंकित शर्माने उसपर वातावरणको दूषित करनेके प्रयासके कारण, कठोर कार्यवाही करनेकी मांग की है । दानिशने अपने नबीको ही विश्वका रचेता और पालक बताया था । इससे पूर्व आप दलके अमानतुल्लाह खानने भी महन्त स्वामी नरसिंहानंदकी हत्याके लिए मुसलमानोंको भडकाया था ।
हत्याके लिए उकसानेवाले जिहादियोंपर तुरन्त कार्यवाही हो और उन्हें शीघ्र दण्डित किया जा सके, ऐसा नया कठोर विधान भारत शासनद्वारा शीघ्र बनाया जाना चाहिए । वर्तमान विधान ऐसे अपराधियोंको दण्ड देनेमें सक्षम नहीं है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply