उत्तर प्रदेश पुलिसने सेवानिवृत्त सेना अधिकारीकी पुत्रीका गोरखपुरसे अपहरण व धर्मान्तरणमें पुलिसने कर्नाटकसे जिहादी महबूबको बनाया बन्दी


१७ जनवरी, २०२१

उत्तर प्रदेश पुलिसने शुक्रवार, १५ जनवरीको कर्नाटकके विजयपुर जनपदसे एक २१ वर्षीय युवक महबूबको बन्दी बनाया है । उसपर आरोप है कि उसने एक सेवानिवृत्त सेना अधिकारीकी अवयस्क लडकीका अपहरणकर उसका बलपूर्वक धर्मान्तरण करवाया ! महबूबने अपना धर्म छुपाकर लडकीसे मित्रता की थी । कुछ समाचार वाहिनियां लडकीकी आयु १९ वर्ष बता रही हैं । जब ५ जनवरीको पीडिता महाविद्यालयसे घर नहीं लौटी, तो उसके पिताने पुलिसमें परिवाद प्रविष्ट करवाया ।
पुलिसद्वारा पीडिताके भ्रमणभाषसे की गई जांचसे ज्ञात हुआ कि ‘ट्रूकॉलर’पर लडकेका नाम महबूब तथा उसके भ्रमणभाषका स्थान कर्नाटक आ रहा है । त्वरित ३ पुलिसवालोंका गुट लडकीको ढूंढने कर्नाटक गया ।
आरोपीके पिताकी सहायतासे पुलिस आरोपीको बन्दी बनानेमें सफल हुई । आरोपीके पिताने बताया कि वह बेटेके इस अपराधसे अनभिज्ञ थे । यदि उनके लडकेने अपराध किया है, तो उसे उचित दण्ड मिलना चाहिए ।
लडकीके पिताने आरोप लगाया कि महबूबने पिछले वर्ष उनकी बेटीसे अपना धर्म छुपाकर सामाजिक जालस्थानपर मित्रता की थी । उसे चाकरीका लोभ देकर अपनी बातोंमें फंसाया था । आरोपीपर ‘धारा ३६३ व ३६६ (अपहरण, बलपूर्वक विवाह हेतु विवश करना)’में परिवाद प्रविष्ट किया गया है । पुलिस आरोपीसे पूछताछ कर रही है ।

         ‘लव जिहाद’की घटनाएं नित्य हो रही हैं । ऐसे अपराधोंपर उत्तर प्रदेशमें कठोर विधान गठित हुआ है । अपराधीको शीघ्र कठोर दण्ड होगा यही न्यायालय व शासनसे अपेक्षा है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

 

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution