अप्रैल २२, २०१९
जम्मू-कश्मीरकी पूर्व मुख्यमन्त्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्तीने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदीके उस वक्तव्यकी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तानको चेताते हुए कहा था कि हमने दीवाली मनानेके लिए परमाणु बम नहीं रखा है । मोदीके इस वक्तव्यपर पलटवार करते हुए मुफ्तीने दो टूक कहा कि भारतने यदि परमाणु बम दीवाली मनानेके लिए नहीं रखा है तो स्पष्ट है कि पाकिस्तानने भी इसे ईदके लिए नहीं रखा है ।
बता दें कि राजस्थानके बाडमेरमें चुनावी जनसभामें प्रधानमन्त्री मोदीने पडोसी देशको चेतावनी देते हुए कहा था कि हमने परमाणु बमको दीवालीके लिए नहीं रखा हुआ है । पीएमने कहा था, “भारतने पाकिस्तानकी चेतावनीसे भयभीत होनेकी नीति शको छोड दिया है; अन्यथा आए दिन पाकिस्तान परमाणु बमकी चेतावनी देता था । वे कहते थे कि हमारे पास परमाणु बटन है, तो भारतके पास क्या है भाई ? ये परमाणु बम हमने दीवालीके लिए रखा हुआ है क्या ?” उन्होंने कहा कि हमने घरमें घुसकर आतंकवादियोंको मारा । चोट वहां लगी और वेदना यहां हुई ।
राजस्थानमें अपने भाषणमें कांग्रेसपर कटाक्ष करते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि १९७१ के युद्धमें जम्मू कश्मीरकी समस्याका समाधान करनेका उत्तआतंकियोंकोम अवसर कांग्रेसने खो दिया था । इस मध्य अपने शासनकी प्रशंसा करते हुए मोदीने कहा था, “आजका भारत बिना युद्धके पाकिस्तानकी सीमाके भीतर घुसकर ढेर कर रहा है ।”
“यह प्रथम अवसर नहीं है, जब महबूबा मुफ्तीने पाकिस्तान प्रेम प्रकट किया है, इससे पूर्व भी वे कई बार अपना पाकिस्तान प्रेम प्रकट कर चूकी हैं तो ऐसेमें क्या ऐसे तथाकथित नेताओंको, जो इस राष्ट्रमें रहकर शत्रु राष्ट्रका गुणगान करते हैं, यहां रहनेका अधिकार होना चाहिए ? यदि ऐसे नेता हों, तो शत्रुराष्ट्रको प्रवक्ताओंकी आवश्यता ही नहीं है; क्योंकि उनके हितैषी घूम रहे हैं ! नेता स्वराष्ट्रको छोडकर शत्रुराष्ट्रका गुणगान करते हैं और हम सभी मौन साधे रहते हैं तो इससे स्पष्ट है कि हममें राष्ट्रभिमान नहीं है और यदि वास्तवमें भारतको हम विश्वगुरु बनाना चाहते हैं तो सर्वप्रथम राष्ट्राभिमान जागृत करना होगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply