भारतीय वायुसेनाकी भांति २०० वर्ष पूर्व भी बालाकोटमें महाराजा रणजीत सिंहने किया था आतंकियोंका सफाया !!


फरवरी २६, २०१९


भारतीय वायुसेनाद्वारा पाकिस्‍तानमें की गई ‘सर्जिकल स्‍ट्राइक’के साथ ही बालाकोट समाचारोंमें आ गया है । आंतकी संगठन ‘जैश ए मोहम्‍मद’का वृहद स्थल रहा बालाकोट पहले भी ऐसे तत्त्‍वोंका निवास रहा है । लगभग २०० वर्ष पूर्व महाराजा रणजीत सिंहकी फौजने बालाकोटसे आतंकी तत्त्‍वोंपर कार्यवाहीकर उनको नष्ट किया था !

दक्षिण एशियामें कथित जिहाद और ‘जिहादियों’का पहला अड्डा बालाकोट था । यहींपर महाराजा रणजीत सिंहकी सेनाने वर्ष १८३१ में सैयद अहमद शाह बरेलवीको मारकर पेशावरपर अधिकार किया था । उस समय शाहने स्वयंको इमाम घोषितकर प्रथम बार वर्तमान समझके अनुसार ‘जिहाद’ आरम्भ किया था । शाह और उसके कथित जिहादी बालाकोटमें १८२४ से १८३१ तक सक्रिय रहे थे ।

इसका वर्णन पाकिस्तानी लेखिका आयशा जलालने अपनी पुस्तक ‘पार्टिजंस ऑफ अल्लाह’में भी किया है । सैयद अहमद शाह बरेलवीका स्वप्न भारतीय उपमहाद्वीपमें इस्लामिक राज्य स्थापित करना था । इसी उद्देश्यसे उसने सहस्रों ‘जिहादियों’को महाराजा रणजीत सिंहकी सेनाके विरुद्घ एकत्र किया था । उसने स्वयंको इमाम घोषित कर रखा था । शाहने महाराजकी नाकमें दम कर रखा था । यही कारण है कि महाराजाके पुत्र शेरकी अध्यक्षतामें शाहके मारे जानेके पश्चात ही उन्होंने पेशावरको अपने राज्यमें जोडा था ।  

जैसे आज पाकिस्तान जिहादियोंको भारतके विरुद्घ आश्रय दे रहा है, वैसे ही १६० वर्ष पूर्व अंग्रेजोंने सैयद अहमद शाहको महाराजा रणजीत सिंहके विरुद्घ आश्रय दिया था । अंग्रेजोंका मानना था कि वहाबी शाह और उसके मित्र सिख राजको दुर्बल करके उन्हें लाभ पहुंचाएगा । उसे इस क्षेत्रमें ‘जिहादी’ गतिविधियों चलानेकी पूरी छूट दी गई थी ।

सैयद अहमद शाह और उसके साथियोंकी कब्रें आज भी बालाकोटमें हैं । इन्हें बहुत पवित्र भी माना जाता है । ‘वल्र्ड ट्रेड सेंटर’में अलकायदाके आक्रमणके पश्चात जब अमेरिकाने अफगानिस्तानपर आक्रमण कर दिया तो आतंकी संगठन ‘जैश-ए-मोहम्मद’को अपना निवास वहांसे स्थानान्तरित करना पडा । बालाकोटकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमिको देखते हुए ही सम्भवतः जैशने अपने आतंकवादियोंके प्रशिक्षणके लिए यहां अपना प्रशिक्षण केंद्र खोला । यह केन्द्र लोगोंकी पहुंचसे दूर एक पहाडकी चोटीपर था, जिसे भारतीय वायुसेनाने नष्ट कर दिया है ।

 

 “जिसप्रकार शेरे-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंहने जिहादियोंको नष्ट किया था, आज वही शौर्य भारतीय सेनाने किया है, इस हेतु हमारे वीर सैनिक अभिनन्दनके पात्र हैं; परन्तु अब इन आतंकी जिहादियोंका समूल नाश आवश्यक है, ताकि ये पुनः न उठ पाए और सर्वत्र शान्ति स्थापना हो सकें ! ”-सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution