सितम्बर ३०, २०१८
दक्षिणी कश्मीरके शोपियांमें बुर्कानशीं आतंकियोंने रविवार प्रातः पुलिस थानेपर हथगोलोंसे आक्रमण कर गोलीबारी कर दी । इसमें एक पुलिसकर्मी साकिब मीर हुतात्मा हो गया ! घटनाके पश्चात आतंकी पुलिसकर्मीकी बन्दूक लेकर भाग गए !
पुलिसका दावा है कि घटनाके पश्चात वहां पहुंचे पुलिस तथा अन्य सुरक्षा विभागोंके अधिकारियोंने घटनाकी जानकारी प्राप्त की । इसके साथ ही आस-पासके क्षेत्रोंमें अभियान चलाया गया । हुतात्मा पुलिसकर्मी को सदर पुलिस थानेमें ‘गार्ड आफ आनर’ दिया गया ।
हमला करने वाले आतंकी बुर्कामें थे । थानेके द्वारपर पहुंचनेके पश्चात उन्होंने बताया कि उनका बेटा थानेमें बन्द है । संतरीने जैसे ही द्वार खोला तो आतंकियोंने गोलीबारी कर दी, जिससे सैनिक रक्तरंजित होकर वहीं गिर पडा !
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply