नवम्बर २४, २०१८
कश्मीरके शोपियां जनपदमें आतंकियोंने शुक्रवार, २३ नवम्बरकी दोपहर पूर्व विशेष सुरक्षा अधिकारी (एसपीओ) बशारत अहमद निवासी जैनापोराके घरमें घुसकर उनका अपहरण कर लिया था । उसके पश्चात इसी गांवके दो अन्य लोगों जाहिद अहमद वागे और रियाज अहमद वागेका भी अपहरण कर लिया ! परिजनोंकी परिवादके पश्चात पुलिसने उस क्षेत्रमें सेनाकी सहायतासे अभियान आरम्भ किया था । देर रात्रि पूर्व एसपीओका मृत शव निकलूरा क्षेत्रसे मिला है । जबकि दो अन्य अपहृत सुरक्षित घर लौट आए हैं । पुलिसने घटनाकी पुष्टि की है ।
वहीं दूसरी ओर पुलवामाके त्राल क्षेत्रमें कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह चन्नीके घरपर शुक्रवारको आतंकियोंने ग्रेनेडसे आक्रमण किया । ग्रेनेड घरके परिसरमें गिरा । विस्फोट होते ही उनके घरके आसपास रहने वाले लोगोंमें अफरातफरी मच गई । घटनाके समय घरमें कोई नहीं था; अतः किसीको हानि नहीं हुई है । एसपी अवंतीपोरा मोहम्मद जाहिदने इसकी पुष्टि की है । उन्होंने कहा कि हमने पूरे क्षेत्रको घेर लिया है । आतंकियोंकी खोजमें छापेमारी की जा रही है ।
सूचना पाकर सेनाकी ‘४२ आरआर’के सैनिक भी वहां पहुंचे और अन्वेषण आरम्भ किया । कांग्रेस नेताने बताया कि यह प्रथम बार नहीं हुआ है । नेताओंको आतंकी लक्ष्य बना रहे हैं । यह संयोग ही कहा जाए कि घरमें कोई नहीं था ।
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply