जनवरी ४, २०१९
मध्य प्रदेशके कमलनाथ शासनमें मन्त्री आरिफ अकीलने रविवार, ३ फरवरीको सीहोर कांग्रेस कार्यालयमें एक बैठकके समय कार्यकर्ताओंको राहुल गांधीकी सभामें भीड जुटानेका लक्ष्य दिया । उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओंसे कहा कि यदि लक्ष्य पूरा नहीं कर सके तो आप लोगोंपर ५ सहस्र रुपयोंका अर्थदण्ड लगेगा ।
८ फरवरीको भोपालमें कांग्रेसके राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी एक सभाको सम्बोधित करने जा रहे हैं । इसको लेकर सीहोर जनपद कांग्रेस समितिद्वारा बैठक रखी गई थी, जिसमें कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष सहित कांग्रेसके सभी नेता व कार्यकर्ता सम्मिलित थे । जनपदके प्रभारी मन्त्री आरिफ अकील बैठक ले रहे थे ।
इस बैठकको सम्बोधित कर रहे जनपद प्रभारी मन्त्री आरिफने कार्यकर्ताओंको गाडियोंमें लोगोंकी भीड एकत्रकर लानेको लेकर आदेश दिया । उन्होंने कहा कि भीड और गाडी, जो भी नेता नहीं लाएगा, उसपर मैं ५००० रुपयोंका अर्थदण्ड लगाऊंगा ।
“कांग्रेस यदि कोई वास्तविक राष्ट्रहितके कार्य करे तो क्यों ऐसे भीड एकत्र करनेका प्रयास करना पडेगा ?; परन्तु राजनीति तो एक व्यापार बन चुका है कि रैलियां करो और थक जानेपर अवकाश लेकर घूमने चले जाओ तो न ही इसमें कहीं राष्ट्रप्रेम होता है और न ही कुछ करनेकी भावना तो ऐसेमें यदि कार्यक्रमको अच्छा दिखाना है तो धनके बलपर ही भीड एकत्र की जाएगी ! ऐसेमें ज्ञात होता है कि इन तथाकथित नेताओंकी राजनीति किसी चलचित्रके नटसे अधिक नहीं है; अतः अब शुद्धिकरण आवश्यक है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply