पुणे और मुंबईके पश्चात अब महाराष्ट्रसे दुष्कर्मकी एक और घटना, गर्भवती होनेपर अवयस्कने की आत्महत्या


११ सिंतबर, २०२१
 
      महाराष्ट्रमें महिलाओंके साथ आपराधिक घटनाएं प्रतिदिवस बढती जा रही हैं । पुणे और मुंबईके पश्चात अब महाराष्ट्रके अमरावतीमें दुष्कर्मकी घटना सामने आई है । १५ वर्षकी एक अवयस्कसे दुष्कर्म किया गया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी । इसके पश्चात उसने आत्महत्या कर ली । येवडा ‘पुलिस थाने’के उपनिरीक्षकने बताया कि प्राथमिकीमें आरोप लगाया गया था कि आरोपितने १५ वर्षीय अवयस्कसे दुष्कर्म किया था, आरोपितको बन्दी बना लिया गया है । उसे १५ सितम्बरतक ‘पुलिस’ प्रतिप्रेक्षणपर भेज दिया गया है । प्राथमिकीके अनुसार, आरोपितने कई बार मृतकके साथ दुष्कर्म किया था । आरोपितसे पूछताछ चल रही है । कुछ संचार माध्यमोंके प्रतिवेदनके अनुसार मृतककी आयु १७ वर्ष भी बताई जा रही है ।
      सर्वत्र बढते हुए नारियोंके प्रति जघन्य अपराध समाजके मूल्योंकी व्यापक अवनतिके द्योतक हैं । योग्य साधना सहित हिन्दू राष्ट्रकी स्थापना ही ऐसी भयावह स्थितिका स्थायी समाधान है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution