आन्ध्र प्रदेशमें गर्भगृहमें घुसे उपद्रवी, भगवान रामकी ४०० वर्ष पुरानी प्रतिमाका किया सिर धडसे पृथक


०१ जनवरी, २०२१
      जिस समय अयोध्यामें राम जन्मभूमिपर राम मन्दिरका निर्माण चल रहा है, हमारे राज्यमें भगवान रामकी मूर्तिको नष्ट कर दिया गया है । प्रतिमाके सिरको पृथक करना एक पागल व्यक्तिका कार्य नहीं हो सकता है । यह धार्मिक उन्मादियोंका कृत्य है । प्रदेशके विजयनगरम जनपदके नेल्लीमरला मंडलमें एक पहाडीपर स्थित मन्दिरमें अज्ञात उपद्रवियोंने भगवान रामकी प्रतिमाको क्षतिग्रस्त कर दिया ।
प्रतिमा रामतीर्थम गांवके पास पहाडीकी चोटीपर स्थित बोडिकोंडा कोदंडाराम मन्दिरमें विराजमान थी । कथित ढंगसे उपद्रवी ताला तोडकर मन्दिरके गर्भगृहमें घुसे और और स्वामी कोदंडारामुडुका सिर काटकर पृथक कर दिया !
      जिहादी और धार्मिक उन्मादियोंका व्यवहार चाहे अफगानिस्तान हो, जहां कुछ वर्ष पहले पहडियोंमें प्रतिमाओंको खण्डित किया था या भारतका राज्य आन्ध्र प्रदेश, जहां भगवान श्रीरामकी प्रतिमाको खण्डित किया है, यह ही जिहादियोंका लक्ष्य है । मुख्यमन्त्री जगन मोहन रेड्डी, जिनकी स्वयं पहचान सन्धिग्ध है कि हिन्दूके परवेशमें ईसाई हैं या हिन्दू ?, उनके शासनमें या कुछ पूर्व उनके पिताके

        शासनकाल हिन्दुओंके धार्मिक आस्थास्थलोंपर सदैव चोट की गई है । राजनैतिक दलोंके विरोध प्रदर्शन मत पीनेकी लोभसे होते है; अत: आवश्यकता है कि प्रत्येक हिन्दू शासनके समक्ष विरोध प्रदर्शनकर दोषियोंके विरुद्ध यथोचित कार्यवाहीके लिए शासनको विवश करें ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution