छद्म हिन्दू नाम धारणकर जिहादी ‘चूडी’ विक्रेताने किया अवयस्क बालिकासे की छेडछाड, पीडितके परिवारको शस्त्रोंका भय दिखाकर परिवाद नहीं करनेके लिए धमकाया
२३ अगस्त, २०२१
इंदौरके बाणगंगा थाना क्षेत्रमें जिहादी तस्लीम छद्म हिन्दू नाम गोलू धारणकर ‘चूडियां’ विक्रय करता था । इस मध्य समाचार आया है कि तस्लीमने अवयस्क बालिकाओंको ‘चूडी’ पहनाते समय उससे छेडछाड की । जब पीडितके परिवारवाले ‘पुलिस थाने’में परिवाद प्रविष्ट कराने जा रहे थे, तभी मुसलमानोंने उन्हें घेर लिया और उनसे अभद्रता की । इतना ही नहीं, ‘थाने’से मात्र कुछ दूरीपर उन्हें शस्त्र दिखाकर भयभीत किया गया और परिवाद नही करनेके लिए धमकाया ।
इस घटनासे पीडित और उसका परिवार दुःखी है । आसपासके लोगोंद्वारा ढाढस देनेके पश्चात पीडित परिवारने ‘थाने’ पहुंचकर परिवाद प्रविष्ट करवाया । ‘चूडी’वाले गोलू अर्थात तस्लीमके विरुद्ध ‘पोस्को एक्ट’ सहित कई धाराओंमें प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है । पुलिसने मारपीट करनेवालोंमें तीन जिहादियोंको भी बन्दी बना लिया है ।
शासन-प्रशासनको रविवार देर रात्रि ‘थाने’पर उपद्रव मचानेवाले जनसमूहके विरुद्ध भी कार्रवाई करनी चाहिए । साथ ही, ‘थाना’ परिसरमें घुसकर हुडदङ्ग मचाने और अस्त्र-शस्त्र लहरानेवाले असामाजिक तत्त्वोंके विरुद्ध भी ‘पुलिस’को कठोर कर्रवाई करनी चाहिए ।
उल्लेखनीय है कि बाणगंगा ‘थाना’ क्षेत्रके गोविंद नगरमें ‘चूडी’वाले जिहादीद्वारा दुष्कृत्य करनेपर वहां उपस्थित लोगोंने उसकी पिटाई कर दी थी । जिसका दृश्यपट (वीडियो) सार्वजनिक होनेके पश्चात कुछ लोगोंने रानीपुरा क्षेत्रमें नगरका वातावरण तनावग्रस्त करनेका प्रयत्न किया था । समय रहते ‘पुलिस’ दलने घटनास्थलपर पहुंचकर स्थितिको नियन्त्रित किया और क्षेत्रमें ‘पुलिस’ बलकी नियुक्ति की गई है ।
जिहादी छद्म हिन्दू नाम धारणकर सर्वत्र विचर रहे हैं तथा हिन्दू बहन-बेटियोंपर घात लगाकर दुष्कर्म करनेको उद्यत रहते हैं । निधर्मी सर्वदलीय राज्यकर्ता ऐसे अपराधियोंको त्वरित दण्डित करनेके स्थानपर इनके भौतिक और आर्थिक विकासका चिन्तन करते आ रहा है, जिससे इनका दुःसाहस बढता ही जा रहा है । अब धर्माधिष्ठित हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनसे ही राष्ट्र व महिलाओंकी सुरक्षा सुनिश्चित होगी । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply