उत्तरी मोजाम्बिकके मार्ग शीश कटे शवोंसे पटे, सैनिकों तथा ईसाइयोंपर आतङ्की आक्रमण, ४.३७ लाख करोडके प्राकृतिक ‘गैस’ भण्डार युक्त क्षेत्रमें विनाश 


३१ मार्च, २०२१
        दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकामें स्थित मोजाम्बिकके उत्तरी भागमें पाल्मा नामक पत्तनपर (पोर्टपर) आतङ्की आक्रमणमें ५५ लोग मृत हुए हैं । पाल्मा प्रकृतिक ‘गैस’ सम्पन्न क्षेत्रमें मार्ग शीश कटे शवोंसे पट गए थे, जबकि शासनने आधिकारिक मृत्युकी सङ्ख्या मात्र ७ बताई है । ‘आईएसआईएस’ने इस आक्रमणकी ‘जिम्मेदारी’ ली है ।
      इस क्षेत्रमें ६० बिलियन डॉलर्सका (४.३७ लाख करोड रुपयों) प्राकृतिक ‘गैस’ भण्डार होनेके कारण वहां अनेक विदेशी प्रतिष्ठान कार्यरत हैं । फ्रांसकी ‘एनर्जी कम्पनी टोटल’ वहां सक्रिय है । आतङ्कियोंने जिनकी हत्या की है, वे सभी सुरक्षाकर्मी अथवा ईसाई सम्प्रदायके हैं । सहस्रों लोगोंने लगभग ५० किलोमीटर पैदल भागकर अपनी प्राणरक्षा की । अभी भी ६० लोग ‘लापता’ हैं तथा निकटवर्ती वनोंमें आतङ्की छुपे होनेकी आशङ्का है ।
       सभी आतङ्की पुलिस अथवा सैनिकोंके गणवेशमें आए थे तथा इन्होंने सेना, पुलिस तथा शासकीय भवनोंपर आक्रमण किया । दो ‘बैंक’को लूट लिया गया । इस क्षेत्रमें घटित होनेवाले आतङ्की आक्रमणोंमें अभीतक ३ वर्षोंमें २६०० मृत तथा ६.७ लाख विस्थापित हुए हैं । इनके पीछे ‘आईएसआईएस’से सम्बन्धित संस्था ‘अहलुस-सुन्नाह-वल-जमाह’का हाथ है ।
       अमरूला नामक ‘होटल’में २०० से अधिक श्रमिक फंसे थे, जिनपर गोलियां चलाई जा रही थीं । नवम्बर २०२० में आतङ्कियोंने ५० से अधिक लोगोंके शीश काट दिए थे ।
     यह एक मुसलमान बहुल निर्धन क्षेत्र है; अतः यहां आतङ्की सक्रिय हैं । अफ्रीकी ईसाई युवतियोंके अपहरण, यौन शोषण, बलपूर्वक निकाह, धर्मान्तरण आदि समाचार इन देशोंसे नित्य आते हैं । यहां ईसाइयोंका जीवन दूभर है । जबतक विश्वके सभी शक्तिशाली देश एकजुट होकर आतङ्कियोंका सर्वनाश करने हेतु अग्रसर नहीं होते; यह नरसंहार ऐसे ही होता रहेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution