MP में बजरंग दल के नेता की हत्या के बाद तनाव, बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात


भोपाल/विदिशा।मध्य प्रदेश के विदिशा में बजरंग दल के नगर संयोजक की हत्या के बाद तनाव की स्थिति है। एक ही सम्प्रदाय के करीब आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से सरेआम हत्या को अंजाम दिया।दुकानों के शटर गिरे…
दो दिन पहले हुआ था विवाद…
-बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक कुशवाह पुत्र छोटलाल कुशवाह(20) की शनिवार दोपहर करीब 2.45 बजे आधा दर्जन लोगों ने सरेआम घेरकर हत्या कर दी।
-मृतक तोपपुरा, कलारी रोड पर रहता था। आरोपी भी उसी मोहल्ले में रहते हैं। शनिवार को आरोपियों ने उसे घेर लिया और पैरों में धारदार हथियार से कई वार किए।
-मामले की जानकारी लगते ही दीपक के परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकले।
-दीपक को फौरन जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
-बताया जाता है कि दीपक लकड़ी से जुड़े काम की ठेकेदारी करता था। कुछ दिनों पहले वह शराब के ठेके पर अपने मजदूरों के लिए शराब लेने गया हुआ था, तभी आरोपियों से किसी बात पर उसकी बहस हो गई थी।
-हादसे के बाद सैकड़ों लोग अस्पताल में जमा हो गए। देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। ASP संजीव सिन्हा और CSP नागेंद्र कुमार पटेरिया ने पुलिस बल के साथ मोर्चा संभाला हुआ है।
सौजन्यसे: http://www.bhaskar.com/


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution